Haryana Weather Forecast : हरियाणा से मानसून की विदाई के बिच पश्चिमी हवाओं का बढ़ेगा प्रभाव, इस दिन से फिर बारिश के आसार
Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बता दे की हरियाणा व एनसीआर दिल्ली से वैसे तो अगले 48 घंटों में मानसून की विदाई तय हो चुकी है ,लेकिन प्रदेश में अब तेज धूप और गर्म पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा।
हरियाणा में दो दिन बारिश का अलर्ट
हरियाणा में अब मौसम शांत रहने वाला है। वहीँ आने वाले दिनों में मौसम फिर करवट लेने वाला है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 29 व 30 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन के अनुसार राजस्थान पर प्रति चक्रवातीय परिसंचरण बनने से हरियाणा-एनसीआर-दिल्ली में लगातार गर्म पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। 23-24 सितंबर को मौसम सामान्य रहने तथा आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप निकलने से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
हरियाणा में 25 से बदलेगा मौसम का मिजाज
हरियाणा 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। डा. चंद्रमोहन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसके प्रभाव से दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि तेजी से बदलाव नहीं देखने को मिलेगा लेकिन इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।
दक्षिण-पश्चिम मानसून कि स्थिति
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलोदी, खाजूवाला और 29.5 डिग्री उत्तर अक्षांश व 71.5 डिग्री पूर्व देशांतर तक पहुंच चुकी है।
आने वाले 48 घंटों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों के साथ पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। जिससे बारिश के आसार भी बन सकते है।
