बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट, 17 से 21 नवंबर तक इन राज्यों में बरसेगी आफत
Cyclone alert : उत्तर भारत में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का प्रभाव देखा जा रहा है। इससे देश के कई राज्यों में बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव अब मजबूत हो गया है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान खतरा अधिक हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह चक्रवात मंगलवार शाम तक तूफान के रूप में आ जाएगा।
इस दौरान करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। हालांकि कुछ जगहों पर तूाफान की गति 145 िकिलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। गौरतलब है कि बीते 3 सप्ताह से बंगाल की खाड़ी में यह तीसरा चक्रवात तूफान सक्रिय होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने इसको अकवान नाम दिया है।
आईएमडी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और आसपास के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों बने गहरे दबाव का असर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा बढ़ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि 19 नवंबर की रात तक यह तूफान और अधिक शक्ति के साथ आगे बढ़ेगा।
ऐसे में इसकी टक्कर 20 नवंबर दोपहर को आंध्र प्रदेश और यनम के तट हो सकती है। इस दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा लोगों के लिए आफत लेकर आ सकती है।
यहां होगी बारिश
चक्रवातीय तूफान के चलते मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा राज्यों के तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। यहां 17 से 20 नवंबर तक भारी बारिश होगी। वहीं छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और मध्य प्रदेश राज्यों में 19 से 21 नवंबर के बीच तेज बारिश होगी। वहीं 20 और 21 नवंबर को दक्षिण और उत्तरी छत्तीसगढ़ व झारखंड में बारिश होगी।
