33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

कितना जरुरी है आपके लिए आम खाना,जानिए

वायस ऑफ पानीपत (देनेंद्र शर्मा) -:हर कोई आम के सीजन का इंतजार बेसब्री से करता है। इस समय आम का सीजन चल रहा है और आम खाना किसे पसंद नहीं होगा हर उम्र के व्यक्ति को आम खाना बहुत पसंद होता है। देश में इसकी भरपूर पैदावार और किफायत होने की वजह से भी इसे फलों का राजा कहा जाता है। 


•आम में भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E के अलावा कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
•आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है. इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे ऐसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं.
•आम में विटामिन ए भरपूर होता है, जो आंखों के लिए वरदान है. इससे आंखों की रौशनी बनी रहती है.
•आम में फाइबर और विटामिन सी खूब होता है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है.
•आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है.


•आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं. इससे भोजन जल्दी पच जाता है. साथ ही इसमें उपस्थित साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है.

VOICE OF PANIPAT TEAM………

Related posts

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सैफ अली खान ने कही यह बड़ी बात

Voice of Panipat

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए Good News, भिवानी होकर जाएंगी लंबी दूरी की ये 7 ट्रेनें

Sahab Ram

एचडीएफसी बैंक ने जारी किए नतीजे, मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़ा

Voice of Panipat