logo

एक बार चार्जिंग और लंबा गेमिंग सेशन! Honor के नए 5G फोन में मिलेंगे धांसू फीचर्स

 
 एक बार चार्जिंग और लंबा गेमिंग सेशन! Honor के नए 5G फोन में मिलेंगे धांसू फीचर्स

Honor New 5G Smartphones : दीवाली से पहले आटोमोबाइल सेक्टर में स्मार्टफोन की भरमार आने लगी है। हर कंपनी एक-दूसरे की होड़ में शानदार फीचर्स के साथ नए-नए मोबाइल लांच कर रही है। इसी कड़ी में हॉनर ने अपनी नई Win सीरीज के दो स्मार्टफोन Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2 लांच कर दिए हैं। 

इन नए स्मार्टफोन की खासियत ये है कि इसकी बैटरी 12,070mAh की है, जो कि विशालकाय मानी जाती है। इतना ही नहीं इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और बेहतर हीट मैनेजमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

हॉनर कंपनी ने इन दोनों नए मोबाइल स्मार्टफोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो गेमिंग करते हैं। नए लांच इन दोनों मॉडल में कई समानताएं हैं, लेकिन रैम, स्टोरेज, प्रोसेसर और कैमरा जैसे पहलुओं में अंतर बताया गया है।

Honor Win RT 2 और Win Turbo 2 की कीमत

हॉनर ने दोनों स्मार्टफोन को अलग-अलग रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। दिए गए मूल्य चीन की मुद्रा युआन में हैं, जबकि भारतीय रुपये में कीमतें अनुमानित रूपांतरण के आधार पर हैं। Honor Win RT 2 की 12GB + 256GB स्टोरेज में कीमत 49 हजार रुपए से शुरू होती है तो वहीं 16GB रैम और 256GB  स्टोरेज में इसकी कीमत 57 हजार 200 रुपए है तथा 16GB + 512GB स्टॉरेज में इसकी कीमत 60 हजार 700 रुपए अनुमानित है। 

Honor Win Turbo 2 के वेरिएंट और दाम
अगर हम बात करें Honor Win Turbo 2 की तो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टॉरेज में इसकी कीमत 37 हजार 300 रुपए, 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टॉरेज में इसकी कीमत 40 हजार 800 रुपए है। 12GB + 256GB के कॉम्बिनेशन में कीमत 45 हजार 500 रुपए, 16GB + 256GB के कॉम्बिनेशन में कीमत 49 हजार और 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टॉरेज में इसकी कीमत 52 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। ये अनुमानित कीमतें हैं और इसमें जीएसटी, टैक्स की लागत के बाद कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है। 

इन दोनों स्मार्टफोन में दी गई 12,070mAh की बैटरी इनकी प्रमुख खासियत के रूप में सामने आती है। इतनी बड़ी क्षमता की बैटरी लंबे समय तक गेम खेलने, वीडियो देखने और अन्य कामों के दौरान बार-बार चार्जिंग की जरूरत कम करने में मदद कर सकती है। हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप फोन के इस्तेमाल, स्क्रीन की ब्राइटनेस, नेटवर्क और गेमिंग जैसी गतिविधियों पर निर्भर करेगा।

क्या भारत में भी लॉन्च होंगे ये फोन?

फिलहाल यहां दी गई जानकारी के आधार पर भारत में लॉन्च की तारीख, उपलब्धता और आधिकारिक भारतीय कीमत की पुष्टि नहीं की जा सकती। चीन में घोषित कीमतों को भारत में मिलने वाली अंतिम कीमत नहीं माना जाना चाहिए। अगर ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आते हैं, तो इनकी बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए प्रमुख आकर्षण हो सकते हैं।