logo

BSNL का खास प्लान, अब डेटा और कॉलिंग के साथ 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर 

 
BSNL का खास प्लान, अब डेटा और कॉलिंग के साथ 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर 

BSNL Insurance plan : देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL अपनी खास सस्ते प्लान के लिए जानी जाती है। अब BSNL ने ऐसा प्लान लांच कर दिया है, जिसमें यूजर्स को सिर्फ टेलीकॉम के लाभ नहीं मिलेंगे, बल्कि इसके साथ 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया जाएगा। 

यह प्लान BSNL के ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए बहुत ही विशेष है। क्योंकि यह प्लान सस्ता तो है ही, इसके साथ अन्य लाभ भी मिल रहे हैं। BSNL का यह प्लान 259 रुपये कीमत का है। इस प्लान के तहत कंपनी द्वारा यूजर्स को सुपरफास्ट इंटरनेट के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही यूजर्स OTT ऐप्स का एक्सेस भी ले सकता है। 

BharatNet फाइबर के तहत बीएसएनएल ने यह प्लान पेश किया गया है। इस प्रकार के ऑफर यूजर्स को आकर्षित करने के लिए बहुत खास हैं। यह प्ला खासकर ग्रामीण क्षेत्र में ब्रॉडबैंड के रूप में बहुत ही खास है। 259 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को 25Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। 

इसके अलावा BSNL ने दिवाली ऑफर के तहत अपने ग्राहकों को 1 साल यानी 365 दिन के लिए 2799 रुपये का प्लान भी ऑफर किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है।

इस प्लान से रिचार्ज करके यूजर्स देश भर में किसी भी नेटर्व पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ प्रतिदिन 3GB हाई स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है। वहीं यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री SMS मिलेगी। यानी इस प्लान से रिचार्ज करने पर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 395 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।

इसके अलावा BSNL का 2449 रुपये वाला वार्षिक प्लान भी 15 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दे रहा है। इस प्लान से भी यूजर्स देश भर में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग फ्री का लाभ ले सकते हैं। हालांकि इस प्लान में प्रतिदिन 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ प्रतिदिन 100 फ्री SMS दिए जा रहे हैं।

इस प्लान से नंबर रिचार्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर लाभ भी बीएसएनएल दे रहा है।