logo

1 जनवरी 2027 से WhatsApp में बड़ा बदलाव, SIM Binding नियमों पर आया बड़ा अपडेट

 
1 जनवरी 2027 से WhatsApp में बड़ा बदलाव, SIM Binding नियमों पर आया बड़ा अपडेट

SIM Binding Rules 2027 : अपने मोबाइल पर WhatsApp, Telegram और Signal चलाने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 1 जनवरी 2027 से व्हाट्सएप में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सिम बाइंडिंग रूल बदल रहे हैं, जिसके चलते केंद्र सरकार ने मैसेजिंग ऐप कंपनियों को अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड सिम कार्ड का लगातार कनेक्शन बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 

अब तक ये होता आ रहा है कि WhatsApp पर मोबाइल नंबर का सत्यापन करने के बाद यूजर कई बार सिम कार्ड निकालकर भी ऐप का इस्तेमाल करता रहता है। फोन में इंटरनेट कनेक्शन होने पर मैसेज भेजने और कॉल करने में भी आमतौर पर कोई दिक्कत नहीं आती।

सरकार की नई व्यवस्था में इसी प्रक्रिया को बदलने की तैयारी है। दूरसंचार विभाग (DoT) चाहता है कि जिस भारतीय मोबाइल नंबर के आधार पर अकाउंट बनाया गया है, उससे जुड़ा सक्रिय सिम कार्ड संबंधित डिवाइस में मौजूद रहे। इसका मतलब है कि भविष्य में केवल एक बार OTP डालकर अकाउंट चालू कर लेना पर्याप्त नहीं हो सकता।

साइबर ठगी रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम

सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन मोबाइल नंबरों का दुरुपयोग रोकना है, जिनके माध्यम से साइबर अपराधी लोगों को निशाना बनाते हैं। ठग कई बार खुद को पुलिस अधिकारी, सरकारी कर्मचारी या किसी वित्तीय संस्थान का प्रतिनिधि बताकर लोगों को फोन करते हैं। डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश और अन्य ऑनलाइन ठगी के मामलों में भी मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल किया जाता है।

दूरसंचार विभाग का मानना है कि अगर किसी अकाउंट का संबंध सक्रिय सिम कार्ड और उसके वास्तविक उपयोगकर्ता से लगातार बना रहेगा, तो फर्जी पहचान के जरिए चलाए जा रहे खातों पर निगरानी रखने में मदद मिल सकती है।

WhatsApp ही नहीं, इन ऐप्स पर भी पड़ेगा असर

नई व्यवस्था का दायरा केवल WhatsApp तक सीमित नहीं है। इसके तहत कई अन्य संचार और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म भी शामिल किए गए हैं।

  • - WhatsApp
  • - Telegram
  • - Signal
  • - Snapchat
  • - Arattai
  • - ShareChat
  • - Josh
  • - JioChat

इन कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर सिम कार्ड और मोबाइल नंबर के बीच जरूरी संबंध बनाए रखने की व्यवस्था करनी होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित सेवाओं का इस्तेमाल निर्धारित शर्तों के अनुरूप हो।

इन यूजर्स को हो सकती है ज्यादा परेशानी

  • सिम निकालकर फोन चलाने वाले यूजर्स
  • बिना सिम वाले टैबलेट पर WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स
  • कंप्यूटर पर WhatsApp चलाने वाले यूजर्स
  • WhatsApp Web और डेस्कटॉप वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूसर्ज
  • विदेश यात्रा करने वाले यूजर्स