logo

चांद कब निकलेगा : करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 5:38 से 6:46 तक, रात 8 :11 पर चांद का दीदार 

 
Karwa Chauth chand kab niklega

Karwa Chauth chand kab niklega : करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करती हैं। करवा चौथ पर चांद निकलने का समय रात आठ बजकर 11 मिनट के आसपास रहेगा तो वहीं शाम के समय करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम पांच बजकर 38 मिनट से शाम छह बजकर 56 मिनट तक रहेगा। 

करवाचौथ का व्रत हर वर्ष महिलाएं कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखती हैं। आज करवा चौथ का व्रत जिसमें भगवान शिव माता पार्वती और चंद्रमा का पूजन किया जाता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखमय दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन कुंवारी युवतियां भी अच्छा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं। 

यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह एक निर्जला व्रत है। इस व्रत में महिलाएं अन्न व जल ग्रहण नहीं कर सकती। करवा चौथ का व्रत रात्रि में चंद्रमा के निकलने के बाद ही खोला जाता है। इस दौरान चंद्रमा को जल दिया जाता है। करवा चौथ के पूजन के दौरान स्त्रियां छलनी से पति का चेहरा देखकर, पति के हाथ से भोजन ग्रहण करती हैं।

वहीं करवा चौथ के चलते बुधवार को भी बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। मेहंदी लगाने वालों के यहां लाइनें लगी हुई थी। त्योहारी सीजन को लेकर इस समय बाजार ग्राहकों से गुलजार है। इस समय बाजार में अच्छी भीड़ उमड़ रही है। मुख्य बाजार में महिलाओं की ज्यादा आवाजाही व भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 

शहर के जाने वाले रास्ते रानी तालाब की तरफ से, फव्वारा चौक की तरफ से, झांझ गेट की तरफ से, शहर थाना पुलिस के पास से पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी लगातार बाजार में गश्त कर रहे हैं।

करवा चौथ का व्रत सभी व्रतों में कठिन

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ का व्रत सभी व्रतों में कठिन माना गया है। करवा चौथ का व्रत निर्जला व्रत की श्रेणी में आता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पूरे दिन अन्न और जल का त्याग कर शाम को विधि-विधान के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिक की पूजा करती हैं। मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। सुहागिन स्त्रियां, करवा चौथ का व्रत रखकर, अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।