logo

Aaj Ka Rashifal: आज धनु, सिंह और कुंभ राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

 

आज 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) का दिन ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से विशेष फलदायी और नई ऊर्जा लेकर आ रहा है। धनु राशि वालों को करियर और बिजनेस में नए अवसर मिलने के योग बन रहे है।

सिंह राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ मिलेगा और कुंभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। यहां देखें मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि

आज के दिन करियर और साझेदारी के मामलों में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न करें।


वृषभ राशि

आज के दिन कार्यस्थल पर धैर्य और अनुशासन बनाए रखें। आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। कोर्ट-कचहरी और कानूनी दांवपेच में जीत हासिल होगी। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। आय के स्रोत स्थिर रहेंगे।

मिथुन राशि

आज के दिन मिथुन राशि के जातक कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व के दम पर अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी लालच या जल्दबाजी में निर्णय न लें। दोस्तों व परिवार के साथ तालमेल बढ़ेगा।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों और योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह राशि

व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार में किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से संपत्ति या लंबे समय से रुका हुआ सौदा हल होगा। व्यापार में लाभ और नए लक्ष्य मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक व पेशेवर क्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा।

कन्या राशि

आज के दिन वर्क-फ्रॉम-होम की तलाश कर रहे लोगों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से शानदार ऑफर मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। वित्तीय बचत और बैंकिंग कार्यों पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

तुला राशि

आज इस राशि के जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। कारोबार में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। निवेश के फैसलों में समझदारी बरतें।

वृश्चिक राशि

कागजी कार्रवाई और पैसों के लेन-देन में सतर्कता रखें। बिजनेस में अंतिम समय में कोई बड़ी डील रद्द होने की आशंका है, इसलिए क्लाइंट्स के साथ संवाद में स्पष्टता रखें। अनावश्यक क् वाद-विवाद से दूर रहें। अपने बजट पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि

करियर और व्यापार विस्तार के अच्छे अवसर मिलेंगे। नई फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। जॉब बदलने का विचार कर रहे लोगों को हाई-पैकेज वाला ऑफर लेटर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और रिश्तों में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि

आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत रंग लाएगी। कठोर परिश्रम का सकारात्मक फल मिलेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और अपनों का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि

आज के दिन आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में डेटा प्रेजेंटेशन और कार्यशैली को मिसाल के रूप में सराहा जाएगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक या मनोरंजक यात्रा के योग हैं। दीर्घकालिक आर्थिक योजनाओं में प्रगति होगी।

मीन राशि

व्यापार से जुड़े लोग बाजार में प्रतिस्पर्धियों से अपनी रणनीतियों को गुप्त रखें। आलस्य और लापरवाही के कारण बनते काम में रुकावट न आने दें। अचानक बहसबाजी में पड़ने से बचें। धैर्य से काम लेने पर उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे।