CWG 2026: हरियाणा की बेटी तनिक्षा खत्री ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीतकर देश के नाम किया
Aug 12, 2026, 10:58 IST
CWG 2026: हरियाणा को सोनीपत जिले की बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। सोनीपत के गांव चटया औलिया की बेटी तनिक्षा खत्री ने Commonwealth Fencing Championships 2026 में महिला सीनियर एपी (Épée) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
तनिक्षा खत्री महिला सीनियर Épée में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
गांव चटिया औलिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक, तनिक्षा की यह उपलब्धि पूरे सोनीपत, हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है।
