Pooja Hathwala : गांव के मैदान से राष्ट्रपति भवन तक पहुंची पूजा, अर्जुन अवॉर्ड से हुआ सम्मान
Arjun Award 2027 : हरियाणा के जींद के गांव हथवाला की होनहार कबड्डी खिलाड़ी पूजा हथवाला को उनकी शानदार खेल उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूजा को यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
पूजा हथवाला ने कबड्डी के मैदान में अपने शानदार प्रदर्शनए मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वह वर्ष 2022 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने छठी एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भी पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया।
उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया। पूजा हथवाला की उपलब्धि इसलिए भी खास है। क्योंकि हरियाणा में कबड्डी सहित विभिन्न खेलों की मजबूत परंपरा रही है। पूजा हथवाला का अंतरराष्ट्रीय खेल सफर बेहद शानदार रहा है।
उन्होंने वर्ष 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 25-24 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
इस प्रतियोगिता में पूजा ने अपनी रेडिंग क्षमता और शानदार खेल कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद वर्ष 2025 में ईरान के तेहरान में आयोजित छठी एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भी पूजा ने स्वर्ण पदक जीता। पूजा ने वर्ष इस साल जापान में हुए एशियन गेम्स में भी भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा बन कर स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की।
भारतीय टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से पराजित कर खिताब जीता। इस जीत के साथ पूजा ने अपने अंतरराष्ट्रीय खेल करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली। पूजा की सफलता के पीछे वर्षों का संघर्ष और परिवार का सहयोग रहा है। वर्ष 2015 में उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू किया था।
एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली पूजा ने गांव के खेल मैदान से अपने सफर की शुरुआत की और धीरे-धीरे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। उनके परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। 2025 में पूजा भारतीय रेलवे में सुपरिंटेंडेंट के पद पर भी नियुक्त हुई।
खेल के साथ नौकरी की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भाई साहिल हथवाला ने कहा कि पूजा को राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान प्राप्त करना किसी भी खिलाड़ी के लिए गौरव और सम्मान की बात है।
