logo

एशियन पैरा गेम्स में भी हरियाणा ने भरी पदकों से देश की झोली

 
एशियन पैरा गेम्स में भी हरियाणा ने भरी पदकों से देश की झोली

जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 का समापन हो गया है। इन खेलों का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर तक हुआ। जापान के आइची-नागोया में खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत की झोली पदकों से भर दी है। रिकार्ड की बात की जाए तो इन खेलों में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

इन खेलों में भारत ने कुल 114 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 30 स्वर्ण पदक हैं। जबकि 35 रजत और 49 कांस्य पदक हैं। इसके दम पर भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा। इन पदकों में से हरियाणा के खिलाड़िों के पद 27 प्रतिशत से भी अधिक रहे हैं। 

समापन से पहले शुक्रवार को भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। इसमें 6 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसमें सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो, हन्नी ने जैवलिन थ्रो, प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो, हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी, संदीप कुमार ने 400 मीटर दौड़, नितेश कुमार ने बैडमिंटन में स्वर्णीम प्रदर्शन किया। 


29 प्रतिशत स्वर्ण पदक हरियाणा के

इन खेलों में यूं तो हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश की पदक तालिका में 27.2 प्रतिशत पदक पक्के किए हैं, लेकिन स्वर्ण पदक में यह आंकड़ा 29 प्रतिशत तक चला जाता है। क्योंकि हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 40 पदक जीते हैं। इसमें  9 स्वर्ण पदक हैं। साथ ही भारतीय खिलाड़ियों की सफलता की दर भी इस बार काफी अच्छी रही है। 

भारत की ओर से 11 इवेंट्स में 168 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 35 खिलाड़ी अकेले हरियाणा से रहे। इनमें से 27 ने पदक जीते। इन खिलाड़ियों ने 8 खेलों भाग लिया। इसके अलावा 8 महिला खिलाड़ियों में से 4 ने पदक जीते हैं।

इन खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी


एशियाई पैरा खेलों में सोनीपत के सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। रोहतक के रिंकू हुड्डा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। फरीदाबाद के प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। कैथल के हरविंदर सिंह ने पैरा तीरंदाजी गोल्ड मेडल जीता। करनाल के नितेश कुमार ने बैडमिंटन के पुरुष एकल स्वर्ण पदक पक्का किया। सोनीपत के अमित सरोहा ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। जींद के रामपाल चहल ने हाई जंप में गोल्ड मेडल झटका।

इसके अलावा हिसार के तरुण ढिल्लों ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक लिया। महेंद्रगढ़ की मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन दोनों स्पर्धाओं 2 गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह प्रदर्शन किया। 

10 खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक

इसके अलावा 10 खिलाड़ियों ने रजत पदक भी जीते हैं। इसमें फरीदाबाद के मनीष नरवाल ने मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। इसी सूची में जैवलिन थ्रो में कुरुक्षेत्र के अजीत सिंह यादव, डिस्कस थ्रो में राम रतन सिंह, डिस्कस थ्रो में ही रोहतक के राकेश, पावरलिफ्टिंग में सोनीपत के अशोक मलिक, जींद की कोकिला, तीरंदाजी में हिसार की पूजा, और हाई जंप में बंती शामिल हैं। वहीं हरियाणा प्रदेश के 12 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक भी अपने नाम किए हैं।