RSS से जुड़े विरेंद्र शर्मा बने हैफेड के चेयरमैन
Hafed Chairmen : हरियाणा की नायब सरकार ने जींद के एडवोकेट विरेंद्र शर्मा को हैफेड चेयरमेन की पारी संभालने का जिम्मा दिया है। जींद के पटियाला चौैक के नजदीक सुंदर नगर के विरेंद्र शर्मा की हैफेड चेयरमेन की नियुक्ति होने की सूचना ज्यों ही जींद पहुंची त्यों ही उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया।
इस दौरान लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। विरेंद्र शर्मा के पिता आर्मी से रिटायर्ड है और भाई भी आर्मी में ही सेवा दे रहे है। बताया जा रहा है कि विरेंद्र शर्मा की पृष्ठ भूमि संघ से जुड़ी रही है। खेलने कूदने की उम्र में ही वे संघ की विचारधार में रम गये थे।
हैफेड चेयरमेन की सौगात मिलने पर एडवोकेट विरेंद्र शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरेंगे। हैफे ड की व्यवस्था में चार चांद लगाने के लिए पूरी शिद्दत और ईमानदारी से कार्य किया जायेगा। हैफेड की सेवाए आम व्यक्ति तक बिना किसी अवरोध के पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रयास रहेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर छोर में कल्याणकारी योजनाए पहुंचाकर जरूरतमंदों के हित साध रही है। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। कोई ऐसा वर्ग नहीं जिसके हित में कार्य ना किया जा रहा हो।
इस अवसर पर शरत अत्री, बादल शर्मा, रामफल शर्मा, एडवोकेट आरपी शर्मा, एडवोकेट विकास शर्मा, एडवोकेट संदीप कौशिक, एडवोकेट नरेंद्र कौशिक आदि लोगों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने योग्यता के धनी विरेंद्र शर्मा को हैफेड चेयरमेन की जो जिम्मेदारी दी है उससे निश्चित तौर पर हैफेड की व्यवस्था में निखार आयेगा।
