बुनकरों के शहर पानीपत की बदलेगी किस्मत, नया औद्योगिक गलियारा बसाने की तैयारी हुई शुरू
New Industrial Corridor Panipat: हरियाणा प्रदेश में ‘बुनकरों का शहर' नाम से पूरी दुनिया में विख्यात पानीपत की किस्मत बदलने जा रही है। प्रदेश के नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा पानीपत शहर में नए औद्योगिक स्थापित करने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ‘बुनकरों का शहर' कपड़ा और टेक्सटाइल नगरी पानीपत में नया औद्योगिक शहर स्थापित करने हेतु सरकार द्वारा ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान-2041 के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि हाल ही में हुई मीटिंग में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है।
पानीपत में शामली हाईवे के किनारे बसाया जाएगा नए औद्योगिक गलियारा
पानीपत ‘बुनकरों का शहर' के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी एक अलग पहचान बनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री के सचिव अनुराग रस्तोगी से मिली जानकारी के अनुसार पानीपत शहर में शामली हाईवे के किनारे नए औद्योगिक गलियारा स्थापित करने हेतु ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान-2041 तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्लान के तहत वर्ष 2041 तक पानीपत को आधुनिक, सुव्यवस्थित और औद्योगिक रूप से मजबूत शहर बनाने के लिए पानीपत-2041 प्रारूप विकास योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य सचिव ने बताया कि इस योजना के तहत पानीपत-शामली नेशनल हाईवे के दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा।
युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
‘बुनकरों का शहर' पानीपत आने वाले समय में औद्योगिक नगरी के रूप में भी जाना जाएगा। सरकार द्वारा पानीपत में ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान-2041 की योजना प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करेगी। इस योजना के तहत पानीपत शहर में सरकार ने औद्योगिक इकाइयों की जल जरूरतों को पूरा करने के लिए रेनीवैल प्रणाली विकसित करने की बात भी कही है। मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा कि ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान-2041 औद्योगिक रूप से परिपथ की किस्मत तो बदलेगा ही, साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी लेकर आएगा।
