logo

हरियाणा के इस जिले में 7 सितंबर को बंद रहेंगे बाजार, जानें वजह ?

 

हरियाणा के पलवल में 7 सितंबर को बाजार बंद रहेंगे। स्वर्ण समाज ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC ) के नियमों और आरक्षण के विरोध में 7 सितंबर को बाजार बंद का ऐलान किया है। साथ ही शहर में बड़े प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।

ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज की अध्यक्षता में आज बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी 7 सितंबर को शहर के मीनार गेट पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान UGC के नियमों और आरक्षण को वापस लेने, यूजीसी के प्रस्तावित बदलावों को रोलबैक करने की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज ने बताया कि प्रदर्शन के समर्थन में पलवल के मुख्य बाजार को बंद कराने का भी आह्वान किया गया है। उन्होंने समाज के लोगों से 7 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मीनार गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।