logo

बैंक में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर

 

वायस ऑफ पानीपत :- बैंक जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है. हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) ने जूनियर क्लर्क और स्टेनो या स्टेनो-टाइपिस्ट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह पद राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस के जरिए मांगे गए हैं. 

  • कुल पदों की संख्या- 149
  • जूनियर क्लर्क - 144 पद
  • स्टेनोग्राफर या स्टेनो-टाइपिस्ट - 5 पद
  • इच्छुक उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • 05 जून 2021 को आवेदन जमा करने की शुरुआत हो चुकी है
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 02 जुलाई 2021
  • एचपीएससीबी परीक्षा तारीख - अगस्त, 2021
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख – एग्जाम डेट से लगभग 7 दिन पहले
  • रिजल्ट - परीक्षा के लगभग 15 दिन बाद
  • योग्यताजूनियर क्लर्क
    • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 12वीं पास या ग्रेजुएट या उससे अधिक पढ़े लिखे भी अप्लाई कर सकते हैं.
    • उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश के भीतर स्थित किसी भी स्कूल या संस्थान से मैट्रिक और 10 + 2 पास होना चाहिए.स्टेनोग्राफर या स्टेनो-टाइपिस्ट
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट.
    • हिमाचल प्रदेश के किसी भी स्कूल या संस्थान से मैट्रिक और 10 + 2 पास किया हो।
    • बैंक द्वारा आयोजित की जाने वाली स्किल टेस्ट में अंग्रेजी में 80wpm और हिंदी में 70wpm शॉर्टहैंड स्पीड.
    • अंग्रेजी में 40wpm और हिंदी में 30wpm टाइपराइटर स्पीड.आयु सीमा
    • योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए.आवेदन शुल्क
    • जनरल, ओबीसी, भूतपूर्व सेवा, डब्ल्यूएफएफ, पीएचडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये
    • अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये

TEAM VOICE OF PANIPAT