हरियाणा के इस जिले से आगरा के लिए बस सेवा शुरू, यहां देखें रूट और टाइमिंग
Aug 12, 2026, 07:37 IST
हरियाणा से आगरा जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज ने स्पेशल बस सेवा शुरू की है। ये बस रेवाड़ी से आगरा जाएगी।
वाया धारूहेड़ा, भिवाड़ी, तावडू, सोहना, पलवल, कोसी, मथुरा। ऐसे में आगरा जाने वाले यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी। बता दें कि यह बस सुबह रेवाड़ी से बिल्कुल भर के चलती इसी वजह से सोहना, पलवल बायपास होकर जाती है।
बस रेवाड़ी से कितने बजे निकलेगी और वापसी का क्या समय रहेगा इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।
ये रहेगा समय
रेवाड़ी से सुबह 6 बजे
धारूहेड़ा से सुबह 6:30
तावडू से सुबह 7:00 बजे
वापसी का समय
आगरा से सुबह 11:15 बजे
पलवल से दोपहर 2:30 बजे
