logo

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 1990 बैच के IAS सुधीर राजपाल को मिली नई जिम्मेदारी

 

हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त एवं योजना विभाग के पद पर तैनात किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगें।

यहां देखें...

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 1990 बैच के IAS सुधीर राजपाल को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को गृह और पर्यावरण विभागों के साथ अब वित्त और योजना विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

IAS सुधीर राजपाल वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभागों तथा पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब सरकार ने उन्हें वित्त और योजना विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 30 सितंबर को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली हो गया था। जिसके बाद अब सरकार ने IAS अधिकारी सुधीर राजपाल को ये जिम्मेदारी सौंपी है।