33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Panipat

सेक्टर-6 के लोग मोबाइल टावर हटवाने के लिए हुए एकजुट 

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- पानीपत के सेक्टर-6, हाउसिग बोर्ड कॉलोनी में एक घर की छत पर लगा मोबाइल टावर (बूस्टर) हटवाने के लिए स्थानीय निवासी एकजुट हो गए हैं। इस बाबत नगर निगम कमिश्नर, एसडीएम पानीपत और सेक्टर 13-17 में मोबाइल सिम कंपनी और गृह स्वामी के खिलाफ शिकायत दी हुई है। कार्रवाई नहीं होने पर, विरोध में लोगों के शांतिपूर्वक खड़े रहकर विरोध जताया।

स्थानीय वासी राजकुमार और विनय ने बताया कि हाउसिग बोर्ड दशकों पुरानी रिहायशी कॉलोनी है। मकान नंबर 571, पहली मंजिल की छत पर निजी कंपनी का मोबाइल टावर खड़ा किया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, संपदा अधिकारी हाउसिग बोर्ड, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मंजूरी नही ली गई हैं। टावर से निकलने वाली रेडिएशन स्थानीय वासियों, पक्षियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचेगा। गृह स्वामी के समक्ष भी विरोध प्रकट किया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को 20 अगस्त को शिकायत दी जा चुकी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सीटीईटी Result से जुड़ी बड़ी खबर, जानें इस वीक या फिर अगले सप्ताह आएगा परिणाम

Voice of Panipat

हरियाणा के दो घरो में मिले कोबरा सांप

Voice of Panipat

ओल्ड इंस्ट्रियल एरिया से जीटी रोड तक आरोबी व गोहाना रोड पुल चौड़ा करने पर मिली मंजूरी, पढिए

Voice of Panipat