हरियाणा के इस शहर को मिला नया RTO कोड HR60V, 28 गांवों के DL व RC यहीं बनेंगे
Ishrana new RTO Code : हर क्षेत्र का अपना एक RTO कोड होता है और वह उसकी पहचान होता है। उस उपमंडल के अधीन आने वाले गांवों के वाहन चालक अगर वाहन लेते हैं तो उस क्षेत्र का RTO नंबर से ही व्हीकल नंबर जारी होता है। पानीपत जिले के इसराना क्षेत्र के उपमंडल बनने के 4 साल बाद क्षेत्र को परिवहन पहचान मिल गई है।
इसराना क्षेत्र के लिए HR6OV आरटीओ कोड निर्धारित किया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद क्षेत्र के करीब 27 से 28 गांवों के युवाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पानीपत नहीं आना होगा। इसके लिए इसराना रेस्ट हाउस या अनाज मंडी परिसर में अस्थायी टेस्ट ड्राइव ट्रैक बनाने पर विचार चल रहा है।
उम्मीद कि जनवरी में लाइसेंस के लिए टेस्ट ड्राइव शुरू कर दिए जाएंगे। अभी पानीपत में देवीलाल पार्क के पास हर मंगलवार और गुरुवार को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाते हैं, जिनमें औसतन 80 से 100 आवेदक पहुंचते हैं। इनमें हर चौथा या पांचवां आवेदक इसराना क्षेत्र से होता था ।
जींद सीमा से सटे गांवों के लोगों को बड़ी राहत
एसडीएम नवदीप ने बताया कि इसराना के लिए HR60V कोड जारी हो चुका है और स्थानीय स्तर पर वाहन रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए हमने ट्रायल भी लिया है। जींद सीमा से सटे गांवों के युवाओं को भी फायदा होगा।
किसी वाहन मालिक या आवेदक को वीआईपी नंबर चाहिए, तो आवंटन बोली के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए बुधवार या कोई अन्य दिन निर्धारित किया जा सकता है।
