logo

पानीपत स्कूल में अचानक मचा हड़कंप; बुलानी पड़ी पुलिस, जानिए पूरा मामला 

सरकारी स्कूल में उस समय दहशत फैल गई, जब नौवीं कक्षा का एक छात्र अपने बैग में खिलौना नुमा पिस्तौल लेकर पहुंच गया। जैसे ही छात्र ने अपना बेग खोला विद्यार्थी घबरा गए।
 
पानीपत स्कूल में अचानक मचा हड़कंप; बुलानी पड़ी पुलिस

Haryana News : हरियाणा के पानीपत जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की पंचकूला स्कुल का एक वीडिया वायरल होने के बाद पुरे प्रदेश में डर का माहौल बना हुआ है ।

अब पानीपत शहर के एक सरकारी स्कूल में उस समय दहशत फैल गई, जब नौवीं कक्षा का एक छात्र अपने बैग में खिलौना नुमा पिस्तौल लेकर पहुंच गया। जैसे ही छात्र ने अपना बेग खोला विद्यार्थी घबरा गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अध्यापकों को दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।


छात्र के बेग में मिली पिस्तौल 

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की छात्र के बेग में पिस्तौल मिलने से पुरे स्कुल परिसर में हड़कंप मच गया । अन्य विद्यार्थियों ने उसके बैग में पिस्तौल उन्होंने बिना किसी देरी के इसकी जानकारी स्कुल प्रिंसपल को दी जिसके बाद अध्यापकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के बैग की जांच की तो उसमें एयर गन मिली।


पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह इस पिस्तौल को कबाड़ी की दुकान से उठाकर लाया था। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि छात्र के बैग से एयर गन मिली है। मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।