15 करोड़ रुपये का झोटा बना हरियाणा के पशु मेले की शान, एक टाइम की डाइट में शामिल है काजू-अखरोट
PANIPAT NEWS : जरा सोचिए 15 करोड़ रुपये। इस राशि से छोटा लाइट प्राइवेट जैट लिया जा सकता है। सामान्य हैलीकॉप्टर लिया जा सकता है या फिर रॉल्स-रॉयस कलिनन सीरीज-2 कार को खरीदा जा सकता है।
यह तुलना इसलिए कि इस कीमत का हरियाणा में झोटा है। इस झोटे यानी भैंसे की झलक झज्जर जिला के हसनुपर में लगे पशु मेले में देखी गई। जिसने भी इस झोट को देखा, वही इसको देखता रहा गया।
इस झोटे के मालिक नरेंद्र सिंह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं। हरियाणा के पानीपत जिला के गांव डिडवाड़ी निवासी नरेंद्र सिंह के इस झोटे का जलवा देखते ही बन रहा है।
इस झोटे का नाम भी विधायक रखा गया है। हसनपुर में आयोजित मेले नरेंद्र सिंह का यह प्रसिद्ध मुर्रा झोटा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। नरेंद्र सिंह ने पशुओं के विकास में काफी काम किया है।
इसी के चलते उनको सरकार द्वारा 2019 में पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया है।
15 करोड़ की कीमत जीत चुका है 23 प्रतियोगिता
नरेंद्र सिंह के अनुसार यह झोटा साढे़ 5 साल का है। आसपास के क्षेत्र आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग लेता है। अब यह 23 ऐसी प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर रहा है। इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। झोटे को चारे के साथ काजू-बादाम खिलाए जाते हैं।
देश भर में विख्यात है झोटा
यह झोटा देश भर में विख्यात है। सिर्फ पुरस्कार जीतने के लिए नहीं साढ़े पांच साल का यह झोटा साढ़े 5 फुट ऊंचा है। इसके अलावा नस्ल सुधार में भी इसको खास योगदान है। क्योंकि यह झोटा हर चौथे दिन करीब 600 सिमन देता है। इससे पशुओं की नस्ल सुधारी जा रही है।
