logo

जींद-पानीपत रोड के चौड़ीकरण को लेकर बिच रास्ते में ग्रमीणों ने मंत्री को रोका, जानिए पूरा मामला

 

HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत में उस समय बवाल मच गया तब अपने विधानसभा क्षेत्र से पानीपत की ओर आ रहे कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार के काफिले को सौदापुर गांव के ग्रामीणों ने रोक लिया। जानकारी के लिए बता दे की कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला वहां से गुजर रहा था। ग्रामीणों ने काफिले को रुकवाकर मंत्री को अपनी परेशानी से अवगत कराया और दुकानों व मकानों पर की जा रही निशानदेही को लेकर अपनी बात रखी।

ग्रामीणों ने जींद-पानीपत रोड के चौड़ीकरण की मांग

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ग्रामीणों ने जींद-पानीपत रोड के चौड़ीकरण के चलते दुकानों और मकानों पर की जा रही निशानदेही तथा उन्हें तोड़ने की कार्रवाई को लेकर मंत्री के सामने अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को फिलहाल कार्रवाई रोकने के आदेश दिए।

पानीपत-जींद तक बनेगी फोरलेन सड़क

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सौदापुर गांव पानीपत-जींद रोड पर स्थित है। इस मार्ग पर फोरलेन सड़क प्रस्तावित है, जिसके चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कई दुकानों और मकानों पर निशान लगाए जा रहे है। जो रोड के बिच में आते है।

बता दे की अब इसी सिलसिले में विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर तोड़ने की कार्रवाई करने वाले थे। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला वहां से गुजर रहा था। ग्रामीणों ने काफिले को रुकवाकर मंत्री को अपनी परेशानी के बारे में जानकारी दी। वहीँ बिच रस्ते में मंत्री जी लोगों की बात सुनी और मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को फिलहाल कार्रवाई रोकने के आदेश दिए।