logo

Panipat News : पानीपत में वीडियो कॉल पर देखा पिता का अंतिम संस्कार; पांचों बेटियों ने एन मोके पर किया आने से इनकार

परिवार के सदस्यों और दामादों द्वारा दूरी व असमर्थता जताए जाने के बाद अंततः जनसेवा दल ने आगे आकर उनका पारंपरिक विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।
 
वीडियो कॉल पर पिता का अंतिम संस्कार

Haryana News : आज की इस भागदौड की जिंदगी में युवा अपने रिश्तों को निभाने से पीछे हटते हुए नजर आ रहे है । जो काफी शर्मनाक है । जहां अपने बच्चे का भविष्य सुधारने के लिए एक पिता अपने जीवन का सब कुछ दांव पर लगा देता है वहीँ युवा पीढ़ी अपने कर्तव्यों से पीछे हटती हुई नजर आ रही है । ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत जिले से आया है । जहां लोगों ने इस पुरे मामले पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है .

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मध्य प्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले और पानीपत में रह रहे 65 वर्षीय सुशील कुमार सिंह के निधन के बाद रिश्तों की संवेदनशीलता और पारिवारिक कर्तव्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जो पुरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है .

जनसेवा दल ने किया अंतिम संस्कार 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की परिवार के सदस्यों और दामादों द्वारा दूरी व असमर्थता जताए जाने के बाद अंततः जनसेवा दल ने आगे आकर उनका पारंपरिक विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। बेटियों ने पानीपत आने से इनकार करते हुए मोबाइल स्क्रीन पर वीडियो कॉल के जरिये पिता के अंतिम दर्शन किए और अंतिम विदाई की रस्म पूरी की।

सुशील कुमार सिंह ददलाना गांव की राधा स्वामी कालोनी में टाउनशिप के सामने रहते थे। वह पहले रिफाइनरी में नौकरी करते थे। सीने में दर्द होने से उनका निधन हो गया। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर स्वजन को सूचना दी। परिवार ने दूरी का हवाला देते हुए पानीपत आने में असमर्थता जताई। पोस्टमार्टम के बाद शव जनसेवा दल को सौंप दिया गया।Haryana News

वीडियो  कॉल पर अंतिम संस्कार 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सुशील कुमार सिंह की पांच बेटियां हैं। उनकी पत्नी बीमार रहती हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है और दो अविवाहित हैं। यहाँ तक की बेटियों को पानीपत आने के लिए टिकट खर्च देने की पेशकश की गई, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। Haryana News

रिश्तेदारों और दामादों ने भी आने से मना कर दिया। बेंगलुरु में रहने वाले एक दामाद ने दूरी के कारण आने में असमर्थता जताई। आखिर में बेटियों ने वीडियो कॉल पर पिता का अंतिम संस्कार दिखाने का आग्रह किया।