नरवाना से पानीपत के बीच चलेगी हरियाणा रोडवेज की नई बस, जारी हुए आदेश
Haryana Roadways Special Bus : हरियाणा रोडवेज के राज्य महानिदेशक के पास यात्रियों की समस्या पहुंची थी। अब महानिदेशक कार्यालय की ओर से जींद डिपो के महाप्रबंधक को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज ने एक और महत्वपूर्ण रूट पर बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत जींद जिला के नरवाना उपमंडल से पानीपत तक बस सेवा शुरू की जा रही है। साथ ही वापसी में यह बस पानीपत से टोहाना तक जाएगी। लोगों की मांग पर रोडवेज से यह बस सेवा शुरू करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
इसको लेकर हरियाणा रोडवेज के राज्य महानिदेशक के पास यात्रियों की समस्या पहुंची थी। अब महानिदेशक कार्यालय की ओर से जींद डिपो के महाप्रबंधक को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
जींद डिपो से बस का संचालन किया जा रहा है। यह बस सेवा शुरू होने का प्रभाव यात्रियों को बेहतर सुविधा के रूप में मिलेगा। क्योंकि बस से नरवाना, जींद, सफीदों क्षेत्र के यात्रियों को पानीपत तक के लिए बेहतर सुविधा मिल जाएगी।
यदि दूरी की बात की जाए तो नरवाना से पानीपत करीब 120 किलोमीटर है। फिलहाल सीधी बस सेवा नहीं होने के से यात्रियों को कैथल या जींद के रास्ते पानीपत पहुंचते थे।
अब नरवाना क्षेत्र के लोगों को सीधी बस सेवा नरवाना के लिए मिल जाएगी। इससे यात्रियों के समय की बचत भी होगी।
कहां से उठी मांग
दरअसल इस बस सेवा के लिए नरवाना के रहने वाले अर्जुन द्वारा पीएम विंडो पर शिकायत दी गई थी। इसमें अर्जुन ने यह भी आरोप लगाया कि बस सेवा शुरू करने के मामले में गलत सूचना भी दी गई है।
इसको लेकर अब रोडवेज के जींद डिपो कार्यालय की ओर से कार्रवाई की गई। साथ ही रोडवेज ने नरवाना- पानीपत के बीच बस चलाने के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं।
24 अक्टूबर को जारी हुए आदेश
इस मामले में जींद डिपो के महाप्रबंधक द्वारा 24 अक्टूबर को आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद नरवाना से पानीपत के लिए एक बस चलवाई गई है। इस बस का संचालन नरवाना- पानीपत और पानीपत-टोहाना रूट पर होगा। यह बस जींद, सफीदों व टोहाना-नरवाना के बीच चलेगी।
