Haryana News : पानीपत में इन लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई! डीसी ने दिए एफआईआर के आदेश
Haryana News : हरियाणा के पानीपत जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की औद्योगिक इकाइयों में लगातार हो रहे हादसों और श्रमिकों की मौत के मामलों को लेकर प्रशासन सख्त करवाई के निर्देश जारी हुए है।
उपायुक्त का औचक निरक्षण
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बीते दिन मंगलवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ (DC) ने काबड़ी रोड और किशनपुरा क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। काबड़ी रोड स्थित श्री बालाजी फैक्टरी में भी सुरक्षा य्यवस्था का अभाव मिला .जिसके बाद उन्होंने इसपर नाराजगी जताई साथ ही फैक्टरियों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए।
अधिकारियों से जवाब मांगा
अधिक जानकरी के लिए बता दे की इस निरक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने और हादसों के मामलों में एफआईआर (FIR )दर्ज नहीं होने पर डीसी ने श्रम विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा। श्रम अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ से आदेश मिलने पर ही कार्रवाई की जाती है। इस पर डीसी ने नाराजगी जताई और अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की।
उन्होंने पूछा कि औद्योगिक हादसों के मामलों में अब तक एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई। इस बीच उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपकरण तक उपलब्ध नहीं हैं। इंसान हो या जानवर, बचाव के इंतजाम तो होने चाहिए।Haryana News
इन इलाकों का औचक निरीक्षण
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने ने मंगलवार को काबड़ी रोड और किशनपुरा क्षेत्र स्थित सीआरजी, कोटकश, श्री बालाजी उद्योग और शिवम ट्रेडिंग कंपनी सहित तीन-चार प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया।
उनके साथ एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम (SDM) इसराना नवदीप नैन और श्रम विभाग के अधिकारी साथ रहे।
डीसी (DC) ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विकास की आड़ में श्रमिकों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना एनओसी और सुरक्षा मानकों के चल रही फैक्टरियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंभीर लापरवाही मिलने पर इकाइयों को सील भी किया जा सकता है। Haryana News
