logo

Haryana News: पानीपत राशन डिपो के 27 लाइसेंस होंगे फिर आवंटित, जल्दी करें आवेदन का आज अंतिम मौका 

हरियाणा सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।
 
राशन डिपो के लाइसेंस आवेदन का आज अंतिम मौका

Haryana News : हरियाणा के पानीपत जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की हरियाणा सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। इसके तहत पानीपत जिले में राशन डिपो के 27 रिक्त लाइसेंसों का फिर से आवंटन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

10 नवंबर तक करें आवेदन 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की आज आवेदन का अंतिम मौका है .उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र आवेदक 10 नवंबर तक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल (saralharyana.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना का मुख्य उद्देश्य

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को राशन की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करना है।साथ साथ युवाओं को रोजगार देने का एक बेहतर विकल्प भी है । वहीँ महिलों के लिए अच्छी बात ये है की डिपो आवंटन में उनको 33 प्रतिशत आरक्षण का विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

 वेबसाइट पर उपलब्ध है जानकारी 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन से जुड़ी विस्तृत शर्तें, पात्रता और रिक्त दुकानों का ग्रामवार विवरण खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट (haryanafood.gov.in) पर उपलब्ध है। उपायुक्त ने सभी योग्य युवाओं और महिलाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।