logo

पानीपत के मदरसे में चौधरी जाकिर हुसैन का पगड़ी पहनाकर सम्मान, बच्चों को किया सम्मानित 

 
पानीपत के मदरसे में चौधरी जाकिर हुसैन का पगड़ी पहनाकर सम्मान, बच्चों को किया सम्मानित 

Panipat news : पानीपत जिले के पसीना खुर्द गांव स्थित मदरसा जाहुरुल इस्लाम में रविवार को सालाना जलसे का आयोजन किया गया। मौलाना आकिल साहब की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

इस दौरान मदरसे में दस्तार-ए-फजीलत और खत्म-ए-बुखारी शरीफ की रस्म भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उलेमा, धार्मिक विद्वान, मदरसे के विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचने पर जमीअत उलेमा-ए-हिंद के हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के अध्यक्ष मौलाना हकीमुद्दीन अशरफ उटावड़ी और संगठन के पूर्व अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हारून कासमी ने चौधरी जाकिर हुसैन का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उलेमा और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

सालाना जलसे को संबोधित करते हुए चौधरी जाकिर हुसैन ने मदरसे के विद्यार्थियों को अच्छे भविष्य के लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम जीवन में बहुत जरूरी हैं। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए और शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव है। इसलिए हर बच्चे को मन लगाकर पढ़ना चाहिए और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर चौधरी जाकिर हुसैन ने मदरसे के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर मौलाना मुमताज, मौलाना वसी, हाफ़िज़ सालिम, मुफ्ती साबिर, क़ारी उम्मीद, मोहम्मद आसिम, चौ. अफ़सर रावल, हाफ़िज़ जावेद के अलावा सैंकड़ों मदरसे के बच्चे व मदरसे का स्टाफ मौजूद रहा।