logo

हरियाणा के पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन! 20 हजार की रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार
 

HARYANA ACB ACTION: भ्रष्टाचार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए इसराना में रिश्वत मांगने के आरोप में डाटा एंट्री ऑपरेटर को पकड़ा है।
 
हरियाणा के पानीपत में ACB का का बड़ा एक्शन

HARYANA ACB ACTION :  हरियाणा में ACB का एक के बाद एक बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है।  वहीँ बीते दिन पंचकूला और फतेहाबाद में ACB द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई थी।  वहीँ आज प्रदेश के पानीपत जिले में बड़ा ACTION देखने को मिला है। बता दे की भ्रष्टाचार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए इसराना में रिश्वत मांगने के आरोप में डाटा एंट्री ऑपरेटर को पकड़ा है।


जींद यूनिट ने की कार्रवाई 

अधिक जानकरी के लिए बता दे की शिकायत मिलने के सत्यापन के बाद जींद यूनिट से एसीबी इंचार्ज अपनी पांच सदस्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई है। जो रिटायर इंस्पेक्टर की सेवानिवृत्ति का लाभ दिलाने के नाम पर 30000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता के अंसार बाद में दोनों में 20000 रुपए पर सहमति बनी। 

मामला दर्ज 

 अधिक जानकरी के लिए बता दे की ACB की टीम ने आरोपी ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।