logo

Anganwadi Recruitment : पानीपत में आंगनबाड़ी के 180 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास महिलाएं जानें आवेदन का तरीका
 

 
Anganwadi Recruitment पानीपत में आंगनबाड़ी के 180 पदों पर भर्ती 10वीं12वीं पास महिलाएं जानें आवेदन का तरीका

Anganwadi Recruitment Panipat : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पानीपत जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती को लेकर जानकारी सामने आई है। भर्ती विवरण के अनुसार, कुल 180 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 52 और आंगनबाड़ी सहायिका के 128 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। 

जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए 12वीं पास और आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन रहेगी, जिसमें सबसे पहले आवेदन की जांच होगी। उसके बाद मेरिट लिस्ट और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी। फाइनल सूची विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए मानदंडों के अनुसार जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे उसी ग्राम पंचायत या शहरी वार्ड की स्थायी निवासी हों, जिसके लिए पद घोषित किए गए हैं। केवल विभाग की आधिकारिक सूचना के आधार पर ही आवेदन जमा करें। 

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज 

  1. आवेदन करने वाली महिलाओं का आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र 
  3. शैक्षणिक योग्यता की अंकतालिका व प्रमाण पत्र
  4. जरूरी हो तो जाति प्रमाण पत्र 
  5. एक्सपीरियंस 
  6. सभी दस्तावेजों की सत्यापित कॉपियां। 

यहां होंगे आवेदन जमा 

  • पानीपत शहरी क्षेत्र में पुरानी तहसील में
  • पानीपत ग्रामीण क्षेत्र के लिए मॉडल संस्कृति स्कूल के डाइट भवन की पहली मंजिल पर स्थित कार्यालय
  • इसराना में निहाल गार्डन के पास मंडी रोड स्थित कार्यालय
  • बापौली में एसबीआई बैंक के पास
  • मतलौडा में जगदा कॉम्प्लेक्स के पास आईसीएस कोचिंग सेंटर के नजदीक वाइसर रोड स्थित कार्यालय
  • समालखा में मिनी सचिवालय के कमरा नंबर 202 में संबंधित कार्यालयों का उल्लेख किया गया है।