logo

हरियाणा के पानीपत में 10 हजार रुपये की रिश्वत मामले में अब हवलदार गिरफ्तार, शिकायत बंद करवाने के नाम पर लिया था पैसा 

एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी का करीब 10 साल पहले देहांत हो गया था। जिसके बाद वह एक नए जीवनसाथी की तलाश में दलालों के सम्पर्क में आ गया है । इसी मामले के चलते उसकी मुलाक़ात पानीपत में एक महिला से कराई गई।
 
10 हजार रुपये की रिश्वत मामले में अब हवलदार गिरफ्तार

HARYANA ACB aCTION: हरियाणा के पानीपत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की किशनपुरा चौकी के पास 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए बिचौलिये दीपक के मामले में एसीबी का अब फिर बड़ा एक्शन देखने को मिला है । ACB टीम ने हवलदार राजू को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के लिए बता दे की पुलिस पर शिकायत बंद करवाने के लिए रिश्वत के आरोप लगे है । 

जाँच में सामने आया ये मामला 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की शिकायकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी का करीब 10 साल पहले देहांत हो गया था। जिसके बाद वह एक नए जीवनसाथी की तलाश में दलालों के सम्पर्क में आ गया है । इसी मामले के चलते उसकी मुलाक़ात पानीपत में एक महिला से कराई गई।
 

महिला से शादी कराने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। कलीराम ने लोन लेकर रकम दे दी। करीब चार महीने पहले महिला के साथ कोर्ट में लिव-इन संबंधी कागजात बनवाए।
 


वहीँ जब कागज बनाने के बाद महिला दो दिन बाद ही रफूचक्कर हो गई। लेकिन उसे अभी तक पता नहीं था की वह बड़े जाल में फस गया है ।

 महिला के न लौटने पर दलाल उससे कभी 50 हजार तो कभी 30 हजार रुपये और लेते रहे। 

 

बाद में महिला की ओर से उसके खिलाफ किशनपुरा चौकी में शिकायत दी गई। कलीराम ने एसीबी को शिकायत दी और 10 हजार रुपये लेकर पहुंचा, बुधवार को टीम ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया था।