logo

पानीपत में खाकी का सम्मान : 54 पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र, 1.32 लाख रुपये का इनाम

 
पानीपत में खाकी का सम्मान  54 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र, 1.32 लाख रुपये का इनाम

Panipat news : हरियाणा के पानीपत में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए सराहनीय कार्य करने वाले 54 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक (SP) मेधा भूषण ने पुलिस सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र और कुल 1 लाख 32 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान जिले के सभी पुलिस थानों, चौकियों और विभिन्न यूनिटों में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़े।