हरियाणा के इस शहर में 16 नए बस क्यू शेल्टर बनेंगे, 1.03 करोड़ रुपये का टेंडर जारी
Bus Queue Shelter : हरियाणा के पानीपत शहर में यात्रियों को सफर के दौरान धूप और बारिश से राहत दिलाने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 16 बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने 1 करोड़ 3 लाख रुपए का टेंडर लगाया है।
सिवाह बस स्टैंड से टोल प्लाजा और फिर टोल प्लाजा से बस स्टैंड तक दोनों ओर 4-4 बस शेल्टर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा असंध रोड, जाटल रोड, सनौली रोड और बरसत रोड पर भी दो-दो बस क्यू शेल्टरों का निर्माण किया जाएगा।
शहर में अभी इन रास्तों पर बस शेल्टर नहीं होने से छात्रों एवं अन्य यात्रियों को ऐसे ही खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए 8 महीने और 10 दिन का समय रखा है। इस टेंडर का 13 नवंबर को तकनीकी बोली खुलने का समय रखा है।
9 मीटर लंबा बस क्यू शेल्टर बनेगा
प्रत्येक बस शेल्टर का मानक आकार 9 मीटर लंबा, 2.4 मीटर चौड़ा और 2.5 मीटर ऊंचा निर्धारित किया है। बस रूट नंबर और अन्य जानकारियों शीट की व्यवस्था होगी, जो धूल और पानी से सुरक्षित होंगे।
यात्रियों की के लिए उच्च गुणवत्ता वाले एल्यूमीनियम फ्रेम साइनेज और पॉली कार्बोनेट सुरक्षा और सुविधा के लिए वंदना-प्रतिरोधी प्रकाश व्यवस्था, ट्यूबलाइट्स, एलईडी लाइट्स, और लगभग 50 लीटर क्षमता वाले भारी स्विचगियर और मीटर स्थापित करने के लिए मौसम-रोधी एमएस शुल्क वाले एसएस प्रीफैनिकेटेड डस्टबिन लगाए जाएंगे। एमसीबी इलेक्ट्रिकल फीडर बॉक्स का प्रावधान किया है।
यहां यहां बनेंगे क्यू शेल्टर
- 1. टोल प्लाजा से सिवाह बस अड्डाः पीवीआर सिनेमा, स्काईलार्क, पुराना बस अड्डा और संजय चौक ।
- 2. सिवाह बस अड्डा से टोल प्लाजा अनाज मंडी गेट, संजय चौक, सदर थाने के सामने और जिला सचिवालय |
- 3. असंध रोड : रामलाल चौक और पुलिस चौकी नहर |
- 4. जाटल रोड नहर बाईपास और सौंदापुर।
- 5. सनौली रोड : शिव चौक सब्जी मंडी और बबैल नाका । 6. बरसत रोड: पीवीआर सिनेमा और नूरवाला |
