logo

हरियाणा के इस शहर में सीवरेज के लिए खोदी सड़क अब बनेगी शानदार, 22 करोड़ होंगे खर्च 

 
हरियााण के इस शहर में सीवरेज के लिए खोदी सड़क अब बनेगी शानदार, 22 करोड़ होंगे खर्च 

Haryana new road : हरियाणा सरकार द्वारा सड़क नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है तो वहीं शहर के अंदर की सड़कों को भी नए सिरे से बनाया जा रहा है। जिन सड़कों के नीचे सीवरेज की लाइन बिछ चुकी है, वहां अब नई सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 

इसी कड़ी में हिसार शहर के आजाद नगर में एक साल से धूल फांक रही सड़क फोरलेन की तरह बनेगी। सीवरेज की लाइन के लिए खोदी गई इस सड़क के निर्माण को लेकर 22 करोड़ के टेंडर जारी हो चुके हैं। 16 नवंबर को इसका टेंडर खोला जाएगा। 

करीब 5.9 किलोमीटर लंबी इस सड़क को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा। सड़क की कुल चौड़ाई 17 मीटर होगी। इसमें दोनों तरफ 8.5-8.5 मीटर चौड़े कैरिज-वे बनाए जाएंगे। सड़क के बीच में 1.2 मीटर चौड़ा सेंट्रल डिवाइडर बनाया जाएगा, जबकि दोनों ओर 1.7-1.7 मीटर चौड़े पक्के फुटपाथ भी तैयार होंगे। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

सीवरेज और बरसाती लाइन के लिए खोदी थी सड़क

दरअसल, आजाद नगर में पुराना सीवरेज नेटवर्क क्षतिग्रस्त होने के कारण जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या सामने आई थी। इसके समाधान के लिए सीवरेज और बरसाती पानी की निकासी की लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान मुख्य सड़क की खुदाई की गई थी।

लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद भी सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया, जिसके चलते करीब एक साल से स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क कच्ची और उबड़-खाबड़ होने के कारण दिनभर वाहनों के गुजरने से धूल उड़ती रहती है। इसका असर आसपास के घरों और दुकानों पर भी पड़ रहा है। 

दर्जनों कॉलोनियों और सेक्टरों को मिलेगा फायदा
आजाद नगर की मुख्य सड़क का निर्माण होने से केवल स्थानीय लोगों को ही नहीं, बल्कि आसपास की दर्जनों कॉलोनियों और सेक्टरों के निवासियों को भी फायदा मिलेगा। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। बी

पहले एस्टीमेट भेजा था, अब टेंडर प्रक्रिया शुरू
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन जतिन खुराना ने बताया कि पहले पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से सीवरेज और बरसाती पानी की निकासी से संबंधित काम किया जा रहा था। सड़क को दोबारा खोदने की नौबत न आए, इसलिए लाइन का काम पूरा होने का इंतजार किया जा रहा था। सड़क की स्थिति सुधारने के लिए पहले ही मुख्यालय को एस्टीमेट भेजा गया था। अब 22 करोड़ रुपये का टेंडर जारी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।