घर खरीदने का सपना होगा पूरा! DDA ऑफर कर रहा ये खास योजना
DDA new scheme : दिल्ली जैसे शहरों में अपना घर लेने बहुत लोगों का सपना रहता है, लेकिन अब दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए ने यह सपना पूरा करने के लिए शानदार योजना ऑफर की है। इसके तहत 445 फ्लेट्स के लिए पंजीकरण खोले गए हैं। यहां आवेदन कर किफायती घर पाया जा सकता है।
गौरतलब है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा इसी साल धनतेरस पर नई आवासीय योजना लांच की थी। इस डीडीए खुशहाल परिवार योजना में अब बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके तहत मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए कुल 445 फ्लैट्स का पंजीकरण शुरू किया गया है।
फ्लेट लेने के लिए कितनी लगेगी राशि
इस योजना के तहत मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए बुकिंग राशि 4 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं इसके लिए आवेदन करने 2,500 रुपये का एकमुश्त भुगतान करना होगा। यह राशि रिफंडेबल नहीं होगी। इसके अबाद फ्लेट्स के आकार व क्षेत्र के अनुसार कीमत है। फ्लेट्स की बात करें तो यह 43 लाख रुपये से शुरू होती है और 1.1 करोड़ रुपये तक है।
कहां ले सकते हैं फ्लेट
इस योजना के तीन प्रमुख क्षेत्रों में मध्यम आय वर्ग के फ्लेट्स दिए जा हैं। इसके तहत एक साइट नरेला के सेक्टर A1-A4, पॉकेट 1B और 1C में है। यहां कुल 296 फ्लैट हैं। वहीं लोकनायकपुरम के पॉकेट - ई में 132 फ्लैट हैं, जबकि जहांगीरपुरी में 17 फ्लैट दिए जाने हैं। इसके लिए अधिक जानकारी डीडीए के आधिकारिक आवास पोर्टल https://eservices.dda.org.in पर ली जा सकती है।
