logo

हरियाणा-पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, छठ पूजा, दिवाली पर घर जाना होगा आसान 

 
हरियाणा-पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, छठ पूजा, दिवाली पर घर जाना होगा आसान 

Railway news : त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें लुधियाना और पूर्णिया के बीच चलने वाली ट्रेन का ठहराव अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा। 

ट्रेन नंबर 04660 लुधियाना-पूर्णिया स्पेशल 5 और 9 नवंबर को लुधियाना से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 2:10 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के आनंद विहार- सबौर के बीच भी स्पेशल ट्रेनें ट्रेन 04054/04053 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 4, 5, 7, 11 और 12 नवंबर को नई दिल्ली से चलेगी। 

वापसी में हावड़ा से 6, 7, 9, 13 और 14 नवंबर को रवाना होगी। ट्रेन नंबर 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल सबौर स्पेशल 6, 7, 11 और 12 नवंबर को आनंद विहार से चलेगी। वापसी में सबौर से 7, 8, 12 और 13 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी और सहरसा होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। 

वापसी में ट्रेन नंबर 04659 पूर्णिया-लुधियाना स्पेशल 6 और 10 नवंबर को पूर्णिया से रात 11:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 4:50 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी और 5 बजे लुधियाना के लिए रवाना होगी। ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।