logo

New Ring Road: 121 करोड़ की लागत से यहां बनेगा नया रिंग रोड, हरियाणा तक भारी जाम से मिलेगी राहत

अर्बन एक्सटेंशन रोड-II दिल्ली में जाम से राहत देने में बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। इसको दिल्ली का तीसरा रिंग रोड कहा जाता है। इसका विस्तार दिल्ली में लगभग 75 किलोमीटर में होगा।
 
121 करोड़ की लागत से यहां बनेगा नया रिंग रोड

Delhi New Ring Road: वाहनों के भारी दबाव व जाम से परेशान रहने वाले दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि अब दिल्ली में एक नया यानी तीसरा रिंग रोड भी बनने जा रहा है। यह परियोजना अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर यात्रा करने वालों को राहत देगी। क्योंकि इसके साथ अब दो-लेन वाला सेकेंडरी सर्विस रोड बनेगा। इसको तीसरे रिंग रोड के रूप में जाना जाता है।

यह नया रोड दिल्ली के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इससे बनने से दिल्ली के दोनों ओर लगने वाले हाई तक पहुंच आसान हो जाएगी। इस परियोजना पर 121.57 करोड़ खर्च होने हैं और एनएचएआई ने साफ किया है कि इसका निर्माण 12 महीने में हो जाएगा। हालांकि GST के साथ बिजली, पानी, पाइपलाइन जैसे खर्च मिला कर इसकी लागत बढ़ सकती है।

दिल्ली में जाम से राहत देने की बड़ी परियोजना


यह परियोजना यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड-II दिल्ली में जाम से राहत देने में बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। इसको दिल्ली का तीसरा रिंग रोड कहा जाता है। इसका विस्तार दिल्ली में लगभग 75 किलोमीटर में होगा। इसका जुड़ाव NH-44 पर अलीपुर से लेकर दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे यानी NH-48 तक होगा। इसमें उत्तर, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के प्रमुख क्षेत्र कवर होंगे।

EPC मॉडल पर बनेगा रोड


यही नया रोड सेकेंडरी सर्विस रोड के रूप में विकसित होगा। इस परियोजना को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन यानी EPC  मॉडल के तहत बनाया जा रहा है। इससे दिल्ली के कई इलाके सीधे नए रोड से जुड़ जाएंगे। ऐसे में रिंग रोड और आउटर रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा। जिससे दिल्ली के लोगों को एक या और सुगम रास्ता मिल जाएगा।

17 दिसंबर तक मंगी गई बोली


इस परियोजना को पूरा करने के लिए एनएचएआई ने कॉन्ट्रेक्टर्स से बिड मांगी हैं। यह प्रक्रिया 19 नवंबर से शुरू हो चुकी और 17 दिसंबर सुबह 11 बजे बोली ली जाएंगी। इसके लिए एजेंसी सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल के जरिए बोली दे सकते हैं। इसके बाद 18 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे बिड खोली जाएंगी। 

इन क्षेत्रों को होगा लाभ


यूं तो यह नया रोड  UER-II पूरे दिल्ली शहर के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने की योजना है, लेकिन इसके किनारे आने वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। क्योंकि यह रोड सीधे उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के क्षेत्रों को जोड़ रहा है। इससे अलीपुर, नरेला, बवाना और रोहिणी जैसे क्षेत्रों तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इसके अलावा मुंडका, नजफगढ़, डिचाऊ कलां और द्वारका के लिए भी शानदार कनेक्टिविटी जुड़ जाएगी।

2025 में पीएम ने किया था उद्घाटन


इस परियोजना का उद् घाटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अगस्त महीने में किया था। इसके तहत कई अन्य रोड भी शामिल हैं। पूरी परियोजना 5,580 करोड़ रुपये की है।
इसके तहत ही बहादुरगढ़ और सोनीपत को जोड़ने वाली सड़कें भी बनाई जानी हैं। इससे दिल्ली की इनर और आउटर रिंग रोड, धौला कुआं, मुकरबा चौक और NH-9 के आसपास भारी वाहन दबाव वाले क्षेत्रों यह सभी रोड 5,580 करोड़ रुपये से बनाए जा रहे हैं।