logo

Solar System योजना में बड़ा बदलाव, अधिक बिजली बनी तो लगेगा चार्ज

सोलर सिस्टम लगाने का काफी क्रेज है। इसी बीच सरकार द्वारा इसके नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की गई है।
 
solar system योजना में बड़ा बदलाव

solar system Rule Changed : बिजली का बिल कम करने के लिए आजकल घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने का काफी क्रेज है। इसी बीच सरकार द्वारा इसके नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की गई है। इसके तहत बिजली उत्पादन कर पावर ग्रिड को भेजने से लेकर बिजली स्टोरेज के लिए बैटरी लगाने की व्यवस्था हो सकती है।

इस योजना में किए जाने वाले बदलाव के तहत इस प्रकार का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें तय क्षमता से अधिक सोलर पैनल लगाने पर उपभोक्ताओं को बिजली स्टोरेज के लिए बैटरी की भी जरूरत पड़ने वाली है। वहीं जो उपभोक्ता निर्धारित सीमा से अधिक बिजली ग्रिड को भेजेंगे, उन पर नेट मीटरिंग के लिए अतिरिक्त चार्ज भी लगाया जा सकता है।

कुल मिलाकर जिन लोगों ने बड़े सोलर सिस्टम लगवाए हैं, उन पर अब खर्च बढ़ने की संभावना है। बेशक इसके दायरे में घरेलू उपभोक्ताओं नहीं करने की योजना है। इसको लेकर बिजली मंत्रालय द्वारा लियम 2020 में बदलाव करते हुए एक ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। 

नेट मीटरिंग पर शुल्क 
दरअसल सोलर पैनल लगवाने के बाद कुछ घर ऐसे हैं, जहां बिजली का बिल कम होने की बजाय शून्य भी हो गया है। क्योंकि इन सोलर पैनल की क्षमता अधिक है और इनसे दिन में जो बिजली बनती है, वह घर में खतप से कहीं अधिक है। यहां खपत से जो बिजली बचती है, वह खास सिस्टम से ग्रिड को चली जाती है। वहीं जब रात के समय सोलर पैनल से बिजली नहीं बनती तो ग्रिड से आने वाली बिजली का प्रयोग किया जाता है। इसका हिसाब रखने के लिए नेट मीटरिंग सिस्टम लगाया जाता है। इसके आधार पर ही उपभोक्ता का बिल बनता है।

बिगड़ रही है व्यवस्था
इसको लेकर अब सरकार का कहना है कि दिन के समय में अधिक बिजली ग्रिड को जाने से व रात में बिजली लेने से डिस्कॉम पर नेटवर्क और दूसरी लागत बढ़ रही हैं। ऐसे में नेट मीटरिंग पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है। हालांकि यह सीमा तय करने का अधिकार राज्य बिजली नियामक आयोग के पास रहेगा। आयोग यह तय करेगा कि उपभोक्ताओं के लिए कितनी यूनिट तक निर्धारित की जाएं। 

किन पर पड़ेगा असर
हालांकि यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जानना जरूरी है कि इसका असर किन पर अधिक पड़ेगा। क्योंकि बिजली विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए नियम में राज्य नियामक आयोग छोटे घरेलू उपभोक्ता को तय सीमा के अंदर शामिल सकता है। इसके कारण छोटे सोलर पैनल उपभोक्ताओ को अतिरिक्त नेट मीटरिंग चार्ज से बोझ से राहत मिल सकती है। हालांकि बड़े घरों के साथ व्यावसायिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर इसका असर पड़ने वाला है। यहां पर अतिरिक्त चार्ज के साथ-साथ बैटरी स्टोरेज लगाने की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

क्यों लगानी होगी बैटरी स्टोरेज
दरअसल छत पर लगे सोलर पैनल की क्षमता के आधार पर यह तय किया जाएगा। इसका फैसला राज्य का नियामक आयोग करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 kW से ज्यादा क्षमता वाले सोलर सिस्टम के लिए यह नियम बनाया जा सकता है। ऐसे में जब सोलर पैनल से अधिक बिजली उत्पादन होगी तो इसको ग्रिड को भेजने की बजाय बैटरी में स्टोर किया जा सकेगा। ऐसे में सोलर सिस्टम से एक दिन में बनाई जाने वाली बिजली का 20 प्रतिशत हिस्सा स्टोर करने की क्षमता करनी होगी।