logo

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 

मौसम पूर्वानुमान : हरियाणा, पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में 14 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक हेवी रेन का येलो अलर्ट जारी

हरियाणा में आज और 13 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

14 और 15 तारीख को कई स्थानों पर और उसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है

राज्य में 14, 15, 16, 17 और 18 तारीख को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है

हरियाणा के सिरसा, हिसार, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला समेत 19 जिलों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के राज्यों में 14 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक भारी बारिश होगी।

हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक 13 अगस्त को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं कई जिलों में बादलवाई छाई रहेगी। इसके बाद 14 और 15 अगस्त को ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 14, 15, 16, 17 और 18 तारीख को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

14-15 अगस्त को काफी तेजी से मानसून सक्रिय होगा जिसके चलते कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश होगी। जिसमें उत्तर, दक्षिण व एनसीआर के अधिकांश जिले (गुरुग्राम, रोहतक, करनाल आदि) शामिल है।

16-18 अगस्त को हरियाणा के सभी जिलों में मध्यम से तेज बारिश होगी।

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान