logo

भारतीयों के लिए न्यूजीलैंड में रोजगार के नए रास्ते खुले, 10 कैटेगरी में मिलेंगे 5 हजार वर्क वीजा

 
3 साल तक न्यूजीलैंड में काम करने का मौका

New Zealand Visa : विदेश में जाकर डॉलर कमाने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। भारतीयों के लिए न्यूजीलैंड में रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। जी हां, भारत और न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) सफल साबित हो रहा है। न्यूजीलैंड की ओर से भारतीयों को 10 कैटेगरी के 5 हजार वर्क वीसा को बंपर रिस्पांस मिला है।

20 अक्टूबर से लागू हुए एफटीए में सर्विस सेक्टर में इन वर्क वीसा के लिए अब तक इंजीनियर और नर्स प्रोफेशन के रिकॉर्ड आवेदन मिले हैं। न्यूजीलैंड के इमिग्रेशन विभाग के सूत्रों के अनुसार इसी महीने वा कैटेगरी फुल होने की संभावना है। उसके बाद संख्या जारी की जाएगी। इस वीसा के जरिए भारतीय न्यूजीलैंड में 3 साल तक रह सकेंगे। 

उधर... ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों को बिना फिंगरप्रिंट वीसा नहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार सोमवार से भारतीयों को वीसा पाने के लिए बायोमीट्रिक्स की अनिवार्यता लागू की है। भारतीयों को फिंगर प्रिंट और फेस इमेज देनी होगी। अब 60 देशों को वीसा के लिए बायोमीट्रिक्स देना होगा।

योगा टीचर-शेफ के लिए आइकॉनिक वीसा
न्यूजीलैंड में पहली बार आइकॉनिक वर्क वीसा की नई कैटेगरी शामिल की गई है। यह पारंपरिक और सांस्कृतिक भूमिकाओं के लिए है, जैसे योगा टीचर, भारतीय पाककला के शेफ, भारतीय संगीत के टीचर और आयुष विधि के चिकित्सकों को इसमें वीसा जारी किया जा सकता है। 

इनके लिए भी शानदार मौका 

इंजीनियर्स : सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर इंजीनियर, एप्लिकेशन प्रोग्रामर्स, प्रोजेक्ट मैनेजर्स के लिए 1000 वीसा जबकि सिविल, मैकेनिकल, स्ट्रक्चरल और एनवायरनमेंटल इंजीनियरों के लिए 1,000 वीसा।

स्कूल टीचर: प्राइमरी-मिडिल क्लासेस के लिए 500 टीचर वीसा । 

फिजियोथेरेपिस्ट : योग्य फिजिकल थेरेपिस्टों के लिए 300 वीसा ।

कंस्ट्रक्शन: बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मैनेजर्स के लिए 700 वीसा ।