logo

Driving Licence New Rules : ड्राइविंग लाइसेंस में बड़ा बदलाव, भारतीयों और विदेशियों के लिए होंगे अलग-अलग रंग

 
Driving licence new rule for indian and nri

Driving licence new rule : सरकार द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस में कई बदलाव करने की योजना है। क्योंकि भविष्य में आपका ड्राइविंग लाइसेंस नागरिक भी बताएगा। इसके लिए सरकार ने खास प्रस्ताव तैयार किया है। इसको लागू करने की तैयारी चल रही है। 


इस योजना के पीछे सरकार उद्देश्य है कि देश में ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएं, जो यह भी बता सकें कि कोई व्यक्ति भारतीय है या विदेशी। ऐसे में भारतीयों और विदेशी लोगों के लिए अलग- अलग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। सरकार की यह योजना बहुत ही महत्वकांक्षी है।

ड्राइविंग लाइसेंस के रंग में भी होगा अंतर
इस योजना के तहत विदेशी या भारतीयों को अलग-अलग रंगों के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसको लेकर केंद्रीय 
सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत सरकार ने पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस पर इसके धारक की राष्ट्रीयता का उल्लेख करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत दोनों के लिए अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस का प्रावधान होगा।

दस्तावेजों मेें भी बदलाव
इतना ही नहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में प्रयोग होने वाले दस्तावेजों में भी बदलाव किया गया है। क्योंकि पहले  आयु और धारक के स्थाई पते के तौर पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट या नोटरी के शपथ-पत्रों का प्रचलन रहा है। अब प्रस्ताव है कि इसको समाप्त किया जाए। इसका लक्ष्य गलत इस्तेमाल रोकना है। 

हालांकि मंत्रालय द्वारा कई दस्तावेजों की सूची तैयार की गई है, जिनको पता प्रमाणित करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ई-राशन कार्ड के साथ तीन महीनों के बिजली या गैस बिल भी शामिल हैं। वहीं विदेशी नागरिकों के लिए कानूनी रूप से मौजूद होने का सबूत जरूरी है।