logo

आसान प्रक्रिया से अब घर बैठे जमा कराएं जीवन प्रमाण पत्र, आज से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

पेंशन और पेंशनर्स वेलफेयर विभाग द्वारा यह अभियान 1 से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। इससे पहले इस अभियान के चार चरण आ  चुके हैं। ऐसे में इस बार का अभियान सबसे बड़ा होने वाला है। क्योंकि इसके लिए 2,000 शहरों और जिलों को लक्षित किया गया है। 
 
अब घर बैठे जमा कराएं जीवन प्रमाण पत्र

नवंबर का महीना पेंशनर्स के लिए बहुत ही खास होता है। क्योंकि उनको हर साल नवंबर महीने में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना होता है।

इसके लिए अब बैंक या अन्य किसी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप घर बैठे ही आसानी से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। यह डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट देश भर में मान्य होगा।

इसके लिए सरकार द्वारा विशेष रूप से डिजिटल लाइफ यानी DLC 5.0 कैंपेन Jeevan Pramaan Patra के तहत 1 से 30 नवंबर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यह अभियान 2,000 शहरों में चलेगा। इसके तहत पेंशनर्श फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवा पाएंगे। यह अभियान पेंशनर्स को घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के साथ-साथ हेल्थ चेकअप और आधार अपडेट जैसी सुविधा भी देने वाला है।

इसके माध्यम से पेंशनर्स अपने स्मार्टफोन से चेहरे को स्कैन करके घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा पाएंगे। इस अभियान के तहत सरकार द्वारा लक्ष्य रखा गया है कि 2.30 करोड़ डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किए जाएं। इसको लेकर कार्मिक मंत्रालय की ओर से बयान भी जारी किया गया है। यह प्रक्रिया https://jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से की जा सकती है।

इस बयान में कहा गया है कि पेंशन और पेंशनर्स वेलफेयर विभाग द्वारा यह अभियान 1 से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। इससे पहले इस अभियान के चार चरण आ  चुके हैं। ऐसे में इस बार का अभियान सबसे बड़ा होने वाला है। क्योंकि इसके लिए 2,000 शहरों और जिलों को लक्षित किया गया है। 

पेंशन पाने के लिए जरूरी है हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना 


नियमानुसार पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए हर साल नवंबर महीने में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इसके लिए हालांकि कई विकल्प हैं।

पेंशनर्स अपने पेंशन बैंक के साथ-साथ संबंधित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। लेकिन अब अब डिजिटल तरीके से बहुत ही आसानी से इस प्रक्रिया से किया जा सकता है। इस तरीके से यह बायोमेट्रिक आधारित व्यवस्था की गई है। 

वहीं इस बार के अभियान के दौरान फेस ऑथेंटिकेशन के तहत यह प्रक्रिया रहेगी। इसके माध्यम से पेंशनर्स घर पर ही अपने स्मार्टफोन के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को कर सकते हैं। यानी स्मार्ट फोन का कैमरा ही फेस को स्कैन करना होगा। इसके लिए Android या  iOS स्मार्टफोन पर सुविधा उपलब्ध रहेगी।