Train late : अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर सफर मुश्किल, लोकल से एक्सप्रेस तक सभी ट्रेनें प्रभावित
अंबाला- दिल्ली रेलमार्ग पर रेलवे यातायात के बाधित होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटरियों पर चल रहे जरूरी मरम्मत और रख रखाव के कामों के चलते ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है। स्थिति यह है कि पैसेंजर ट्रेनों के साथ कई प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से एक से चार घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लगातार लेट होने के कारण रेलवे स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सौनीपत रेलवे स्टेशन से दिल्ली व अंबाला की तरफ रोजाना करीब 45 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं, इनमें दैनिक यात्रियों की संख्या अधिक है। इस रेलमार्ग पर करीब 30 जोड़ी लोकल, मेल व पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन हैं, इसमें अप व डाउन की नौ जोड़ी ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलमार्ग पर अलग-अलग स्टेशनों पर चल रहे मरम्मत व रख-रखाव के कार्यों के चलते लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने तय समय से काफी पीछे चल रही हैं।
बृहस्पतिवार को झेलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे और बठिंडा एक्सप्रेस भी चार घंटे विलंब से अपने गंतव्य की और रवाना हुई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
बीच के स्टेशनों पर रोक दी जाती हैं लोकल ट्रेनें रेलवे लाइनों पर चल रहे निर्माण और तकनीकी कार्यों के कारण ट्रेनों के आवागमन का संचालन प्रभावित हुआ है। लंबी दूरी की सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों को प्राथमिकता देने के चलते लोकल ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर लंबे समय तक रोक दिया जाता है। दैनिक यात्रियों व नौकरीपेशा लोगों को गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में असुविधा हो रही है।
रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर चल रहे मरम्मत व रख-रखाव के कार्य के चलते ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर चलाया जा रहा है। जिस कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद ट्रेनें भी निर्धारित समय पर चलेगी।
गाडी का नाम
मालवा एक्सप्रेस 2.00 घंटे लेट
पश्चिम एक्स्प्रेस 1.40 घंटे लेट
बठिंडा एक्सप्रेस 1.45 घंटे लेट
इंटरसिटी एक्सप्रेस 4.30 घंटे लेट
एसएमवीडी स्पेशल 2.15 घंटे लेट
जनशताब्दी एक्सप्रेस 2.45 घंटे लेट
झेलम एक्सप्रेस 6.00 घंटे लेट
दिल्ली-पानीपत मेमू 1.10 घंटे लेट
नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू 2.45 घंटे लेट
दिल्ली-पानीपत मेमू 1.10 घंटे लेट
जम्मू मेल 5.10 घंटे लेट
हिमाचल एक्सप्रेस 3.50 घंटे लेट
नेताजी एक्सप्रेस 2.20 घंटे लेट
मालवा एक्स्प्रेस 1.10 घंटे लेट
गीता जयती एक्सप्रेस 1.00 घंटे लेट
आम्रपाली एक्स्प्रेस 1.30 घंटे लेट
झेलम एक्सप्रेस 1.00 घंटे लेट
बठिंडा एक्स्प्रेस 4.00 घंटे लेट
अमृतसर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2.00 घंटे लेट
मूरी एक्स्प्रेस 2.00 घंटे लेट
कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 4.10 घंटे लेट
पानीपत-गाजियाबाद मेमू 1.15 घंटे लेट
