सिंगापूर की तर्ज पर स्मार्ट बनेगी यह सिटी! 18000 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण
SMART CITY : कानपुर में 30 लाख और कानपुर देहात की जनसंख्या को मिला दे तो यहां की जनसंख्या 45 लाख के भी पर पहुंच चुकी है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा नया शहर तैयार करने की प्लानिंग की गई है। KDA के मास्टर प्लान के अनुसार 2021 के हिसाब से 80 से ज्यादा गांव के लगभग 18000 हेक्टेयर जमीन लेकर एक नया शहर बनाया जाएगा।
इस नए शहर में सिंगापुर के तर्ज पर ऊंची ऊंची इमारतें बनाई जाएंगे। यहां पर इंडस्ट्रियल जोन भी बनाया जाएगा इसके साथ ही साथ यहां स्कूल कॉलेज अस्पताल पुलिस स्टेशन कन्वेंशन सेंटर पिकनिक स्पॉट चौड़ी सड़क और अन्य चीजे भी बनाएं जाएंगे।
दो गांव से जमीन ली जाएगी
कानपुर में नया शहर बनाने के लिए बिल्हौर के 38 गांव से, नरवल के 17 गांव से, मैथा के 13 गांव से, अकबरपुर के 10 गांव से और कानपुर सदर के दो गांव से जमीन ली जाएगी। सामने जानकारी के अनुसार कानपुर नगर और कानपुर देहात को मिलाकर पांच तहसीलों के 80 गांव से जमीन लिया जाएगा और इससे नए शहर में 80 गांव को शामिल किया जाएगा।
मुंबई जैसी ऊंची इमारत बनेगी
कानपुर विकास प्राधिकरण के प्लानिंग के अनुसार इस शहर में नोएडा गाजियाबाद मुंबई जैसी ऊंची इमारत बनेगी और यहां की सड़क भी 45 मीटर चौड़ी होगी। फोरलेन कनेक्टिविटी मिलेगी इसके साथ ही साथ यहां पर हर तरह की जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर लैंड पुलिंग पोलिसी भी लागू किया जाएगा।
दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसा बनेगा यहां मार्केट
यहां पर दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसा बड़ा कमर्शियल मार्केट बनाया जाएगा। इस काम के लिए 300 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। लंबे समय तक भूमि विवाद के बाद KDA को जमीन मिल चुका है और जल्दी काम शुरू होगा।
