logo

21,31,000 रुपये में बिका गाड़ी का VIP नंबर, यहां देखें चंडीगढ़ में बिकी TOP 10 नंबर प्लेट की लिस्ट 

आकर्षक और पसंदीदा वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से प्रशासन को 2.97 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है. 
 
21,31,000 रुपये में बिका गाड़ी का VIP नंबर

SAAB-RAM- CHANDIGARH VIP NUMBAR : अक्सर देखा जाता है की लोग VIP नंबर के पीछे दीवाने होते है।  कभी कभी ऐसा होता है की लोग अपने वाहन की कीमत से ज्यादा गाडी के नंबर की कीमत लगा देते है।  बता दे की हैरान करने वाली बात है की चंडीगढ़ में इसके सारे रिकॉर्ड टूट गए है। 


जानकारी के लिए बता दे की यूटी चंडीगढ़ की ओर से 10 से 12 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित इस नीलामी में कुल 527 पंजीकरण नंबरों की बोली लगाई गई. शहर में आकर्षक और पसंदीदा वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से प्रशासन को 2.97 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है. 

 अधिक जानकारी के लिए बता दे की ई-नीलामी में नई पंजीकरण श्रृंखला CH01-DG के 0001 से 9999 तक के आकर्षक नंबर शामिल किए गए थे।  पूरी प्रक्रिया के दौरान पसंदीदा नंबर हासिल करने के लिए लोगों ने खूब पसे लुटाये।  चलिए जानते है किस नंबर पर कितनी बोली लगी है। 

  •  CH01-DG-0001 नंबर सबसे महंगा रहा. इस नंबर के लिए 21,31,000 रुपये की सर्वाधिक बोली प्राप्त हुई. 
  • CH01-DG-007 नंबर दूसरी सबसे ऊंची बोली वाला नंबर रहा, जिसके लिए 11,71,000 रुपये की बोली लगाई गई.
  • CH01DG0009 की 10,90,000 रुपए के लिए बोली लगी. 
  •  CH01DG0003 की 8,70,000 रुपए के लिए बोली लगी. 
  •  CH01DG0002 की 8,27,000 रुपए की बोली लगी. 
  •  CH01DG0005 की 7,39,000 रुपए की बोली लगी. 
  •  CH01DG0008 की 6,01,000 रुपए की बोली लगी. 
  • CH01DG0004 की 5,25,000 रुपए की बोली लगी.
  •  CH01DG0010 की 5,21,000 रुपए की बोली लगी, 
  • CH01DG0011 की 5,16,000 रुपए की बोली लगी.