कल सोमवार को स्कूलों और दफ्तरों की रहेगी छुट्टी, महानवमी पर सरकार ने किया सार्वजानिक अवकाश का एलान
PUBLIC HOLIDAY 19 OCTOBER: सोमवार यानी महानवमी पर उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों और दफ्तरों की छुट्टी का फैसला लिया है। इसको लेकर सीएम योगी आदित्य नाथ का कहना है कि इस दिन छुट्टी होने पर लोग परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।
ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में रविवार के साथ सोमवार की भी छुट्टी हो गई है। इससे अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
हालांकि देश के विभिन्न हिस्सों में दशहरा पर्व पर कई छुट्टियां एक साथ होती है, लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लगातार 3 छुट्टियों की सौगात दे दी है।
क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महा नवमी पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
गौरतलब है कि नवरात्रि के नौवें दिन महानवमी मनाई जाती है। इस दिन नवरात्रों का समापन होता है। ऐसे में मंदिरों के साथ-साथ लोग घरों पर भी अनुष्ठान करते हैं।
सरकार का यह फैसला दुर्गा भक्तों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। सबसे विशेष यह है कि इस बार महानवमी सोमवार को पड़ रही है।
ऐसे में सरकारी दफ्तरों में शनिवार, रविवार के साथ अब सोमवार की भी छुट्टी रहेगी। इससे लोगों में उत्साह है।
मंदिरों में रहती है भीड
महानवमी के मौके पर माता के मंदिरों में खासी भीड़ रहती है। ऐसे में अधिकतर लोग अपने कार्यालय या अन्य काम पर जाने के लिए सुबह जल्दी ही मंदिर पहुंच जाते हैं।
अधिक भीड़ होने से मंदिरों में भी व्यवस्था चरमरा जाता है। अब सरकार की इस घोषणा से मंदिरों में पूजा कार्य सामान्य तरीके से चलेगा।
