logo

यहां बनेगा देश का सबसे ऊंचा एलिवेटेड रोड, 350 करोड़ होंगे खर्च

दिल्ली-NCR को बेहतर कनेक्टिविटी देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि संशोधित डीपीआर के अनुसार एलिवेटेड रोड को नोएडा के सेक्टर-94 के पास पुश्ता रोड से जोड़ा जाएगा।
 
यहां बनेगा देश का सबसे ऊंचा एलिवेटेड रोड

Noida Elevated Road : देश में हाईवे और एक्सप्रेसवे के क्षेत्र में हर दिन नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब देश का सबसे ऊंचा एलिवेटेड रोड बनने जा रहा है। यह रोड 20 मीटर ऊंचा होगा और इस पर 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए सरकार द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। यह रोड राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली किे साथ पूरे एनसीआर को बेहतर कनेक्टिवेटी देगा।

देश का यह सबसे ऊंचा एलिवेटेड रोड नाेएडा में बनने जा रहा है। इसको लेकर सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की गई है और इसके बाद ही आईआईटी रुड़की ने इसको मंजूरी दी है। आईआईटी के इंजीनियरों ने इस परियोजना को लेकर संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) सरकार को सौंप दी है।
 

यह एलिवेटेड रोड पूरे दिल्ली-एनसीआर को बेहतर कनेक्टिविटी देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि संशोधित डीपीआर के अनुसार एलिवेटेड रोड को नोएडा के सेक्टर-94 के पास पुश्ता रोड से जोड़ा जाएगा। यहां से निकलने वाले वाहनों को अलग अनुभव मिलेगा। क्योंकि इसके बनने से नोएडा, दिल्ली का जेवर एयरपोर्ट से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। क्योंकि यह रोड नोएडा की ओर जाने वाले मेजेंटा मेट्रो लाइन के ऊपर से होकर निकलेगा। ऐसे में इसकी ऊंचाई करीब 20 मीटर रहेगी।
 


एलाइनमेंट में हुए महत्वपूर्ण बदलाव

दरअसल नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा इस एलिवेटेड रोड को बेहतर बनाने के लिए इसके एलाइनमेंट में महत्वपूर्ण दलाव किया है। इसके अनुसार करीब 4 किलोमीटर की लांबाई बढ़ जाएगी। क्योंकि एलिवेटेड बनने वाले इस रोड के 1 हिस्से को दो किलोमीटर लंबा कर दिया है। वहीं दूसरा हिस्सा भी अब पहले के मुकाबले 1.8 किलोमीटर लंबा होने जा रहा है।
क्योंकि  इस परियोजना के लिए पहले बनाई गई डीपीआर में एलिवेटेड रोड का निर्माण पुश्ता रोड तक नहीं करने की योजना थी। अब इसको बढ़ा दिया गया है। इससे जेवर एयरपोर्ट का लिंक भी बेहतर हो जाएगा।


लाखों लोगों को मिलेगा सीधा और बेहतर रास्ता

दरअसल इस रोड के निर्माण से दिल्ली और एनसीआर के लाखों लोगों को सीधा और बेहतर रास्ता मिलेगा। 

प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-94 के पास पुश्ता रोड तक आएगा। क्योंकि यहां से इसको जेवर लिंक एलिवेटेड रोड से जोड़ने का भी  प्रस्ताव है। इससे जिन वाहनों को दिल्ली और एयरपोर्ट की ओर जाना होगा, वे आसानी से निकल सकेंगे।