23 साल का इंतजार होगा खत्म! नई रेल लाइन बिछाने को 95.91 करोड़ के टेंडर जारी
New Rail line : रेलवे की बहुत प्रतीक्षित परियोजना के तहत जल्द ही नई रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए भारतीय रेलवे द्वारा 95.91 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। यह रेल परियोजना पिछले करीब 23 सालों से प्रक्रिया भी, लेकिन अब इसको लेकर रास्ता साफ हो गया है।
यह नई रेल लाइन बिहार के हाजीपुर-सुगौली के बीच बिछाई जानी है। इससे मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के कई जिलों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। अब इस परियोजना के लिए टेंडर जारी हो गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों को यह रेल लाइन जल्द पूरी होने की उम्मीद बंधी है।
इस टेंडर के माध्य से रेलवे ने मधुबनी और सुगौली के बीच कई कार्य करवाने की योजना बनाई है। इसके तहत छोटे पुलों का निर्माण होगा। इसके अलावा तटबंध पर मिट्टी का भरत करवाया जाएगा। साथ ही ब्लैंकेटिंग और रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी होना है। इसके अलावा अन्य कई काम होंगे।
यह भी कार्य इस रेल लाइन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे। इस पर 95 करोड़ 91 लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे। साथ ही रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने यानी नवंबर के पहले सप्ताह में कार्य आवंटित होने की संभावना है।
हालांकि रेल लाइन का निर्माण 23 साल पहले हो चुका है, लेकिन अभी तक कई हिस्सों का काम इस परियोजना के तहत बाकी है। ऐसे में यह पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है। इस कार्य की शुरुआत 2003-04 में हुई थी और अभी तक यह अधर में लटकी हुई है।
अब तेजी से होंगे कार्य
इस रेल लाइन का काम पूरा करने के लिए अब रेलवे द्वारा टेंडर जारी किया गया है। इसके अंतर्गत मधुबनी से सुगौली के बीच बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। ऐसे में पूर्व मध्य रेल द्वारा 95.91 करोड़ रुपये की का टेंडर जारी किया गया है। ऐसे में जल्द ही यह परियोजना पूरी हो सकती है।
क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति
यह रेलवे लाइन बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। क्योंकि इससे उत्तर बिहार में यातायात सुविधा काफी बेहतर होगी। एक तो यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, इसके साथ ही इस क्षेत्र में होने वाली वाणिज्य गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
