School holiday declared : दशहरा पर लगातार तीन दिन रहेगी स्कूल व सरकारी कार्यालयों की छुट्टी, सरकार ने की घोषणा
देशभर में दशहरा पर्व 20 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा और इस बार का दशहरा मंगलवार को आएगा। ऐसे में स्कूलों व सरकारी कार्यालय 18 को सरकारी छुट्टी रहने वाली थी और इसके बाद सोमवार को सभी स्कूल व सरकारी कार्यालय खुले रहने थे, लेकिन सरकार ने 19 यानी सोमवार को महानवमी मनाने का फैसला लिया है।
ऐसे में उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने 19 को महानवमी मनाने के चलते सभी स्कूल, कालेज व सरकारी कार्यालयों की अवकाश घोषित कर दिया है। ऐसे में अब लगातार तीन दिन सरकारी छुट्टी रहने वाली है। क्योंकि 18 अक्टूबर को रविवार , सोमवार को महानवमी के चलते सरकारी अवकाश घोषित कर दिया, जबकि 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर अवकाश रहने वाला है। हालांकि कई विभागों की शनिवार को भी अवकाश रहता है। ऐसे में उन विभागों को सीधे तौर पर चार दिन का अवकाश मिलने वाला है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 19 अक्टूबर को महानवमी मनाने का फैसला करते हुए अवकाश घोषित किया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, सरकारी कर्मियों और शिक्षकों की मांग का सम्मान करते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।
इस लिहाज से अब प्रदेश में 19 और 20 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी रहेगी। मंगलवार को दशहरा पड़ रहा है। ऐसे में रविवार को शामिल करें तो सोमवार और मंगलवार को मिलाकर तीन दिन कर्मियों, छात्रों को अपने कार्यस्थल और स्कूल नहीं जाना होगा।
दशहरा पर्व को देखते हुए दूसरे राज्यों की सरकार भी अवकाश करने का विचार कर रही है। ऐसे में अगले एक दो दिनों में अन्य राज्यों के कर्मचारियों व विद्यार्थियों को भी सरकार छुट्टी का तोहफा दे सकती है।
