logo

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने चलाईं 3 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

 
त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने चलाईं 3 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

Railway news : त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें सिरहिंद से सहरसा के बीच चलने वाली ट्रेन अम्बाला कैंट होकर गुजरेगी। यह ट्रेन 6, 10 और 14 नवंबर को सरहिंद से रवाना होगी। वापसी में सहरसा से 7, 11 और 15 नवंबर को चलेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 04530 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित स्पेशल सरहिंद से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे अम्बाला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04529 सहरसा- अम्बाला कैंट स्पेशल सहरसा से शाम 5 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 6:20 बजे गोरखपुर, 8:15 बजे छपरा दोपहर 12:20 बजे मुजफ्फरपुर और शाम 7:10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

कैंट में इसके पहुंचने का समय रात 10:20 बजे निर्धारित है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04420/04419 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज अनारक्षित स्पेशल 6 और 7 नवंबर को शकूरबस्ती से तथा 7 और 8 नवंबर को सूबेदारगंज से चलेगी। यह दिल्ली, गाजियाबाद, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, टूंडला, इटावा और कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।

वहीं 04690/04689 श्रीनगर - श्री माता वैष्णो देवी कटरा अनारक्षित स्पेशल 5 और 6 नवंबर को दोनों दिशाओं में चलेगी। यह अनंतनाग और बनिहाल होकर गुजरेगी। ट्रेनों की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री एनटीईएस वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।