logo

Railway news : जम्मूतवी समेत लंबी दूरी की 6 ट्रेनों के रूट बदले, देखें नया रूट 

 
Railway news Routes of Jammu Tawi trains changed

Railway news : आसनसोल मंडल में खाना आसनसोल जंक्शन रेलखंड पर आर्च ब्रिज नंबर 396ए हटाने के लिए रेलवे ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेगा। इसके चलते दिसंबर में लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 

रेलवे ने 6 ट्रेनों के रूट बदलने, जम्मूतवी-कोलकाता टर्मिनल एक्सप्रेस की 4 यात्राएं रद्द करने व हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को 150 मिनट देरी से चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 13151 कोलकाता टर्मिनल- जम्मूतवी एक्सप्रेस की 19 और 23 दिसंबर की यात्राएं रद्द रहेंगी।

वहीं, ट्रेन नंबर 13152 जम्मूतवी-कोलकाता टर्मिनल एक्सप्रेस की 21 और 25 दिसंबर की यात्राएं रद्द की गई हैं। ट्रेन नंबर 13037 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 23 दिसंबर को हावड़ा से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी।

इन ट्रेनों के रूट बदले 

  • 12317 कोलकाता टर्मिनल- अमृतसर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को बदले रूट से चलेगी। 
  • 12318 अमृतसर-कोलकाता टर्मिनल एक्सप्रेस: 22 दिसंबर को बदले रूट से चलेगी। 
  • 12381 हावड़ा- शकूरबस्ती एक्सप्रेस: 23 दिसंबर को बदले रूट से चलेगी। 
  • 12382 शकूरबस्ती-हावड़ा एक्सप्रेस 22 दिसंबर को बदले रूट से चलेगी।
  • 13042 जम्मूतवी- हावड़ा एक्सप्रेसः 21 दिसंबर को बदले रूट से चलेगी।
  • 12260 बीकानेर- सीलदह एक्सप्रेस: 22 दिसंबर को बदले रूट से चलेगी।